हंगामा: डीएवी में दो छात्र गुटों में हुई मारपीट, पुलिस ने फटकारी लाठी

हंगामा: डीएवी में दो छात्र गुटों में हुई मारपीट, पुलिस ने फटकारी लाठी
Spread the love

देहरादून। राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले और पथराव भी हुआ। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएवी पहुंची पुलिस से भी छात्रों ने धक्का-मुक्की की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इसके बाद छात्र तितर-बितर हुए। पुलिस ने मौके से 11 छात्रों को हिरासत में लिया है।

इससे पहले भी डीएवी में छात्रों के गुटों में बवाल हुआ था। अभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन छात्र गुटों में आपसी झड़प होने लगी है। दरअसल, शुक्रवार को दो छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव के लिए रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान कॉलेज परिसर में दो छात्र गुट आपस में भीड़ गए। छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। छात्रों ने पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के विरोध में 22 को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

साथ ही 11 मुख्य आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। कॉलेज के चीफ प्रोक्टर एमएस जस्सल ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों में झड़प हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में मामले सुलझा लिया गया।

Parvatanchal