शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 21 सितंबर  2024

मेष:
परिवार से संबंधित चल रही समस्याएं दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। युवाओं में आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। आपसी संबंधों में चल रहे तनाव किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ सकते हैं। गैर जरूरी विचारों से दूर रहें, फिजूल बातों में दिमाग लगाने से परेशान हो सकते हैं। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी। इस समय किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने में ध्यान ना दें। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। शेयर बाजार और तेजी-मंदी के कामों में भूलकर भी पैसा न लगाएं, वरना नुकसान हो सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों की हरकतों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का घर की व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। मित्रों से सुखद मुलाकात होगी। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें।

वृष:
व्यस्तता के बावजूद आप अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। ध्यान रखें कि आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। प्रैक्टिकल बनें और कभी-कभी स्वार्थी होना भी उचित है। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें। बिजनेस की परेशानियां सुलझेंगी। आर्थिक मामलों में बड़े और अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी होगा। ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

मिथुन:
आपका कोई खास कार्य रुका हुआ है, तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। बातचीत के माध्यम से कई परेशानियों का भी हल मिलेगा। वाहन अथवा किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करने की इच्छा है, तो आपकी यह इच्छा पूर्ण हो सकती है। जल्दबाजी और अधीरता से बचें, वरना आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में मस्त रहने की वजह से अपना नुकसान लेकर बैठेंगे। कारोबार से संबंधित किसी भी योजना को कार्य रूप देने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें।

कर्क:
परिवार तथा व्यवसाय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए आपके प्रयास भी सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्नेह और आशीर्वाद से अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर पाएंगे। पुरानी बातों को लेकर तनाव ना लें, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। कारोबार में कामकाज का बोझ रहेगा, लेकिन काम सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि इसकी वजह से कोई ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। घर की गतिविधियों में आपका सहयोग बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अत्यधिक थकान की वजह से कमर तथा पैरों की दर्द की समस्या बढ़ेगी। योगा और व्यायाम पर अपना विशेष तौर से ध्यान केंद्रित रखें।

सिंह:
  ग्रह स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ विचार-विमर्श होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बाधित काम भी पूरा हो सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने कार्यों को यथा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। यह समय अपने कार्यों पर उचित ध्यान देने का है। चचेरे भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यावसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित ही रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कुछ आर्डर मिल सकते हैं। परंतु उन्हें समय पर पूरा करना भी जरूरी है। परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में भरपूर समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता ना आने दें। अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपना उचित ध्यान रखें।

कन्या:
समय अनुकूल है। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलना भी संभव है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई की कोई समस्या दूर हो जाएगी। किसी गतिविधि को लेकर अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आएं और धैर्य बनाकर रखें। बच्चों की समस्याओं को भी समझें और उनका समाधान निकालें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कार्य प्रणाली को बेहतर रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा, लेकिन इस समय कारोबार में उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। साथ ही अपने माल की क्वालिटी को भी बेहतर बनाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा उपहार भी देना अच्छा रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। वर्तमान मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

तुला:
छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को इग्नोर करने से आप अपने कार्यों पर ज्यादा अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी और आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। व्यवसाय में किसी भी तरह की विवादित स्थिति बनने पर अपनी भागीदारी कम ही करें और जल्दी मामलों को सुलझाएं। अपना पूरा जोर मार्केटिंग तथा काम के प्रमोशन में भी लगाएं। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और पदोन्नति की भी उम्मीद है। परिजनों के साथ सुख समय व्यतीत होगा। लेकिन सावधान रहें, विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। महिलाओं को हारमोंस से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका है। डॉक्टर से मिलें तथा अपना खान-पान और दिनचर्या को एकदम संयमित रखें।

वृश्चिक:
आपकी मध्यस्थता से पारिवारिक अथवा सामाजिक संबंधी कोई कार्य हल होगा और आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की भी सराहना होगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। उनकी एडमिशन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो वह भी दूर होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में गुस्से और आवेश पर काबू रखें। हालांकि धैर्य और विवेक द्वारा आप परिस्थितियों को जल्दी सामान्य भी कर लेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। व्यवसाय में इस समय मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु चिंता ना करें, उचित समय आने पर उचित व्यवस्था भी बन जाएगी। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा। परंतु साथ ही प्रमोशन भी संभव है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें। तनाव और थकान की स्थिति रह सकती हैं। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें तथा सकारात्मक बने रहें।

धनु:
निकट संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। रुकी हुई पेमेंट आदि मिलने से राहत मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। साथ ही कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे, जिन पर कटौती भी संभव नहीं है। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें, क्योंकि कोई नकारात्मक बातें याद रखने से आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताना उचित होगा। व्यवसाय में दिक्कतों के बावजूद आप समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बाहरी सोर्स से चल रही बिजनेस की बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। लव पार्टनर के व्यवहार से कुछ चिंता रह सकती है। दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। उचित आराम लें तथा किसी डॉक्टर से भी सलाह लें।

मकर:
आज कोई खास घटना घटने से मन प्रसन्न और शांत रहेगा। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु सफलता भी अवश्य ही हासिल होगी। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा।  घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की आवाजाही करना उचित नहीं है। आपका मनमौजी व्यवहार किसी प्रियजन से संबंधों में कड़वाहट ला सकता है।  बिजनेस और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। बिजनेस में नयापन या बदलाव संबंधी कुछ ठोस निर्णय कामयाब रहेंगे। लेकिन वित्तीय मामलों को अनदेखा ना करें। ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। इस समय पेट दर्द, अफारा जैसी समस्याओं से उलझ सकते हैं, जिसकी वजह सिर्फ असंतुलित खानपान ही है।

कुंभ:
मेहनत करने का समय है। इससे बड़ी दुविधा दूर हो सकती है। तर्क शीलता रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। कोई व्यक्तिगत मामला उलझ भी सकता है। इस समय अगर उधार या लोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार पुनः सोच-विचार कर लें या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साथ ही अपने बहुमूल्य वस्तुओं की संभाल अच्छी तरह करें। व्यावसायिक मामलों को लेकर फोन पर महत्वपूर्ण बातें आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। लेनदेन के मामलों में सावधान रहें और अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही उपलब्धि हासिल करेंगे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको मुश्किल समय से निकालेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें।

मीन:
पारिवारिक वातावरण और अधिक सुखद और व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे तथा वह कामयाब भी होंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना तथा प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा। कामकाज के प्रति अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा। ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रखें। बिजनेस में बेहतरी के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है। कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित और स्वस्थ महसूस करेंगे।

Parvatanchal