सियासत: कांग्रेस के लिए राजस्थान से आई अच्छी खबर, विधान सभा उपचुनाव में भाजपा मंत्री को हराकर जीता पार्टी उम्मीदवार
जयपुर। हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में मिली हार के झटके से उबर रही कांग्रेस के लिए राजस्थान से अच्छी खबर आई है। राजस्थान के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हरा दिया है।
राजस्थान में करणपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र पाल सिंह को हराकर जीत का सेहरा पहन लिया है।
गौरतलब है कि करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मौत के चलते चुनाव पोस्टपौंड कर दिए गए थे। करणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया। इससे पहले बीजेपी सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया। वहीं कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह कूनर को ही उम्मीदवार बनाया था।

