नैनीताल प्रकरण: कांग्रेस का कथित दुर्व्यवहार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, एसएसपी और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
अल्मोड़ा(आरएनएस)। नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एसएसपी नैनीताल और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ दुर्व्यवहार करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पुतला दहन के माध्यम से भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने नैनीताल प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में तारा चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, दीप सिंह डांगी, राधा बिष्ट, विक्रम फर्त्याल, वैभव पांडे, भैरव गोस्वामी, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, रितिक नयाल, नारायण दत्त पांडे, दानिश खान, गोविंद मेहरा, पंकज पाठक, दिनेश पिलखवाल, भानु दुर्गापाल, जया जोशी, मोहन सिंह डसीला, बी.के. पांडे, निर्मल रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चम्पावत में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम धामी और नैनीताल के एसएसपी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चम्पावत में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। जिसके बाद नारेबाजी के बीच सीएम धामी और नैनीताल के एसएसपी का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीते दिन हल्द्वानी में पार्टी की रैली के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सभी स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। कहा कि नैनीताल के एसएसपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजकतत्व कहा है।इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। बताया कि इसके विरोध में सीएम धामी और नैनीताल के एसएसपी का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, अशोक वर्मा, हेम तिवारी, नानू बोहरा, विपिन जोशी, विमल पांडेय, मनीष महर, भुप्पी महर, जीवन बिष्ट, कमल रैंसवाल, संजय कुंवर, मनीष, हरीश राय आदि शामिल रहे।
बागेश्वर में भी नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया और पुलिस से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। पार्टी का कहना था कि पुलिस सरकार के इशारे में काम कर रही है। जो लोकतंत्र के खिलाफ है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, राजेंद्र टंगड़िया, मुन्ना पांडेय, लक्ष्मी धर्मशक्तू, दिनेश पांडे, नरेंद्र कोरंगा, प्रवीण सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

