सिनेमा: तमन्ना भाटिया ने करण जौहर से मिलाया हाथ, वेब सीरीज में आएंगी नजर

सिनेमा: तमन्ना भाटिया ने करण जौहर से मिलाया हाथ, वेब सीरीज में आएंगी नजर
Spread the love

 

दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं।अब अभिनेत्री ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल सहायक कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग किया है।वह अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली एक कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है।इस सीरीज का निर्देशन डॉ अरोड़ा फेम निर्देशक अर्चित कुमार करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, इस शो को एक स्टार्टअप ड्रामा के रूप में दिखाया जाएगा, जिसमें 2 महिलाओं की कहानी होगी जो उद्यमशीलता का मार्ग तलाशती हैं। इसमें मुख्य भूमिका तमन्ना निभाएंगी तो दूसरी अभिनेत्री की तलाश जारी है।कहा जा रहा है कि धर्माटिक एंटरटेनमेंट अपनी इस सीरीज से पहले निर्देशक अर्चित के साथ सीरीज शोटाइम लेकर आएगा, जिसका फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। मार्च के मध्य या अप्रैल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।


बिना शीर्षक वाली अपनी इस सीरीज के साथ ही धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ तीसरी बार सहयोग किया है।इससे पहले सारा अली खान अभिनीत फिल्म ऐ वतन मेरे वतन और अनन्या पांडे के नेतृत्व वाली सीरीज कॉल मी बे के लिए दोनों ने हाथ मिलाया है। ये दोनों ही प्रोजेक्ट इस साल रिलीज होंगे।इसके अलावा तमन्ना की जी करदा, आखिरी सच और लस्ट स्टोरी के बाद यह चौथी वेब सीरीज होगी।
तमन्ना की झोली में इस वेब सीरीज के अलावा 3 और फिल्में शामिल हैं।वह तमिल हॉरर कॉमेडी अरणमनई 4 का हिस्सा हैं, जिसमें राशि खन्ना और सुंदर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।तमन्ना फिल्म बोले चूडिय़ां में भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन शमास नवाब सिद्दीकी ने किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव शामिल हैं।इसके अलावा वह जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी और शरवरी वाघ के साथ फिल्म वेदा का भी हिस्सा हैं।


धर्माटिक एंटरटेनमेंट कृतिका कामरा, धैर्य करवा और राघव जुयाल के साथ वेब सीरीज ग्यारह ग्यारह लेकर आएगा, जो जी5 पर रिलीज होगी।फिल्म ऐ वतन मेरे वतन का ट्रेलर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को जारी होने के बाद 22 मार्च को यह अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन आएगा तो शोटाइम मार्च के बाद रिलीज होगी। कॉल मी बे की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

Parvatanchal