सावधान: गूगल पे से भुगतान करते ही महिला के खाते से निकल गये 88 हजार रुपए
रुद्रपुर। एक महिला द्वारा कोरियर मैन को मंगाये गये सामान का गूगल पे से भुगतान करते ही महिला के खाते से 88 हजार रुपये पार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक वर्षा पत्नी राजू बनकर, निवासी राँयल रेसीडेन्सी के पीछे बिगवाडा ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी 2023 को कोरियर के बंदे का फोन आया। बताया कि उसने उसको 5890 रुपये गुगल पे किये। उसके ट्रांजेक्शन के बाद उसेे 3 मेसेज आये, जिसमें 80 हजार रुपए उसके अकांउट से कट गये। खाते से इतनी बड़ी रकम कटते ही उसके होश उड़ गए। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए ठगी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

