बेखौफ: बंद घर से चोरों ने उड़ा लिये नगदी व आभूषण, ताला तोड़कर घुसे थे मकान में

बेखौफ: बंद घर से चोरों ने उड़ा लिये नगदी व आभूषण, ताला तोड़कर घुसे थे मकान में
Spread the love

 

हल्द्वानी। चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन नगर में बढ़ता ही जा रहा है चोर आए दिन घरों व दुकानों को अपना निशाना बना कर पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल रहे हैं।
ऐसे में पुलिस के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े हो जाते हैं चोरों ने इस बार टीपी नगर चौकी क्षेत्र में एक बंद घर में धावा बोलकर वहां से नगदी व सोने चांदी आभूषण सहित अन्य सामान पार करते हुए पुलिस को चुनौती दी है। गृह स्वामी के दामाद ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी। तहरीर में हीरा नगर सतीश कॉलोनी निवासी पीयूष गोयल पुत्र राजकुमार ने बताया कि उसके ससुर कृष्ण कुमार डेहरिया निवासी 24 मार्च को अपने इलाज के लिए घर में ताला लगा कर नोएडा गए थे, तभी चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीयूष ने तहरीर में कहा है कि 29 मार्च को उसके ससुर का फोन आया कि उनके घर का ताला टूटा है और चोरों ने धावा बोलकर वहां से सामान चुरा लिया है आनन-फानन में सूचना पाकर पीयूष ससुर के घर पर पहुंचा। उसने देखा कि आलमारी का लॉक टूटा है व सामान बिखरा पड़ा है। उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि टीपी नगर क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व में भी चोरों ने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतराती है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Parvatanchal