खास खबर: पहलवान साक्षी मलिक ने आंदोलन से अलग होने की खबर को बताया गलत, इंसाफ मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का किया ऐलान
नयी दिल्ली। पहलवान साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर को गलत बताया है, जिसमें उनके आंदोलन से अलग होने और रेलवे की अपनी नौकरी पर लौट जाने की बात की जा रही है। अपने ट्वीटर हैंडल पर साक्षी ने लिखा है- ‘ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को भी निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।’

