दुखद: नहाने को उतरा गंगा में, तेज़ लहरों में बहकर हो गया लापता, दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक

दुखद:  नहाने को उतरा गंगा में, तेज़ लहरों में बहकर हो गया लापता, दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक
Spread the love

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत संत सेवा आश्रम घाट पर नहाने के दौरान दिल्ली निवासी एक युवक गंगा में बह गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर युवक को तलाशने के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल गंगा में बहे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय दिल्ली निवासी प्रिंस राजपूत अपने 9 साथियों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला पहुंचा।

इस दौरान संत सेवा आश्रम घाट पर प्रिंस नहाने के लिए गंगा में उतर गया था। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से प्रिंस अचानक गंगा की तेजधार के साथ बह गया। युवक के साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

Parvatanchal