खुलासा: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने घर में घूसकर धोखे से की गयी एक बडी चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के माल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाने में बीना चड्ढा पत्नी जोगिन्दर पाल निवासी पटेलनगर ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 08 सितंबर को सुबह के समय बजे वह और उसके पति जोगिन्दर पाल चट्टा अपने निवास जो कि पटेल नगर पूर्वी रामलीला मैदान के सामने अपने घर पर मौजूद थे।
बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनका पता पूछते हुए हमारे घर आया। जिसने अपना नाम संजय खुराना निवासी ऋषिकेश बताया। उसने बताया कि उसकी ऋषिकेश में दो दुकाने हैं और किराए पर दे रखी है। वह अपने भाई की शादी के लिए कुछ सोने के जेवरात खरीदने आया है।
वह भी कनाडा के परमानेंट रेसिडेन्ट है और उनके बेटे को जानता है। वह आभूषणों के डिजाइन अपनी माता को दिखाना चाहता है। माता जी बाहर से आ रही है। ऐसा कहकर मेरे पति उनको ढूँढने बाहर चले गए। मैने अपने जेवर और सोने की दो चैन 02 अंगूठी एवं दो कड़े जो कि 72.5 ग्राम वजन के थे हमने उसे दिखाए।
वह उसके लिए चाय बनाने के लिए कीचन में गयी। जब मेरे पति से उसके बारे में बाहर से आकर मुझे पूछा। जब तक हमारी समझ में कुछ आता वह पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गयी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी फुटेज में दिखाई दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बल्लीवाला फ्लाईओवर के नीचे देखे गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया।
आरोपियों के नाम राजेश कुमार पुत्र कुलवन्त राम निवासी कैथल, अमर दीप पुत्र गुरु दयाल सिंह निवासी, करनवाल हरियाणा व कबीर पुत्र सुरजीत सिंह निवासी करनाल हरियाणा बताया जा रहा है।

