समारोह: कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह, पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया ध्वजारोहण
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को बताया अविस्मरणीय विभूति
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा।
आज यहां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आजादी के उन वीर शहीदों को शत् -शत् नमन किया जिनकी कुर्बानियों की बदौलत देशवाशी आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आजादी के मूल्य को समझना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रा सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं, उन्हें भी हम नमन करते हैं। इस असवर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, विजय सारस्वत, अमरजीत सिंह, नवीन जोशी, शीशपाल सिंह बिष्ट, डा. जसविन्दर सिंह गोगी,, महन्त विनय सारस्वत, हेमा पुरोहित, प्रभुलाल बहुगुणा, कैप्टन बलबीर सिंह रावत, सुनीता प्रकाश, पूरण सिंह रावत, राजेश चमोली, लाल चन्द शर्मा, संग्राम सिह पुंडीर, शैलेन्द्र शेखर करगेती व रेणु रूहेला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

