आपदा: पुलिस व SDRF ने किया बालिका का शव बरामद, बरसाती नाले में बह गए थे एक परिवार के तीन सदस्य

आपदा: पुलिस व SDRF ने किया बालिका का शव बरामद, बरसाती नाले में बह गए थे एक परिवार के तीन सदस्य
Spread the love

 

परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

पौड़ी। बरसाती नाले में बहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों में से एक 14 वर्षीय बालिका का शव पुलिस व एसडीआरएफ टीमों द्वारा आज बरामद कर लिया है। मामले में लापता हुए अन्य सदस्यों की तलाश में रेस्क्यूअ अभियान जारी है।
प्रदेश में हो रही भारी बरसात के बीच कल थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि बैराज लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास बरसाती नाले में एक महिला व उसके बच्चे बह गये हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना लक्ष्मणझूला पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, श्वेता चैबे के निर्देशन में कल से लगातार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य के दौरान आज टीमों द्वारा एक बालिका तेजस्विनी उर्फ गौरी (उम्र 14 वर्ष) पुत्री गोपाल शर्मा निवासी रानी मन्दिर लक्ष्मणझूला के शव को बरामद कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस, वन विभाग की टीम व स्थानीय नागरिकों द्वारा रेस्क्यू का कार्य करते हुये अन्य की खोज आज भी लगातार जारी है।

Parvatanchal