हादसा: बेकाबू होकर सड़क से उतरी रोडवेज की बस, पेड़ों में अटक जाने से टल गया बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

हादसा: बेकाबू होकर सड़क से उतरी रोडवेज की बस, पेड़ों में अटक जाने से टल गया बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित
Spread the love

 

मंगलवार की सुबह देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी बस

देहरादून। राजधानी दून से उत्तरकाशी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस मौरियाणा के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोंटे आयी हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य को भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन की बस सुबह साढ़े पाँच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी। बताया जा रहा है कि जब यह रोडवेज बस लगभग सुबह सात बजे देहरादून-उत्तरकाशी हाइवे पर मौरियाणा के पास पहुँची तो अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और रोड से उतरते हुए बस पेड़ों से टकरा कर खाई में गिरने से बच गयी। बस मे 20 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की फुल्की छोटे आयी हैं। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

Parvatanchal