सबक: महंगा पड़ गया तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का शौक, पुलिस ने भेज दिया जेल

सबक: महंगा पड़ गया तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का शौक, पुलिस ने भेज दिया जेल
Spread the love

 

रामनगर। थाना क्षेत्र के एक युवक को अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करना भारी पड़ गया और उसके इस शौक ने उसे सलाख़ों के पीछे पहुंचा दिया।
दरअसल, कोतवाली रामनगर पुलिस को शिकायत मिली कि एक युवक शमशेर अली, पुत्र मोहम्मद शमशाद, निवासी भरतपुर तड़ियाल पीरुमदारा रामनगर नैनीताल द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो खींचकर खुद को फेमस करने एवं लोगों में स्वयं के प्रति दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित शख्स के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा – 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराते हुए चौकी प्रभारी पीरुमदारा रामनगर को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस पर चौकी प्रभारी पीरुमदारा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद करके गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Parvatanchal