शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 08 सितंबर 2024

मेष:
अपने खास दोस्तों और गुरुजनों के सानिध्य में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता आदि की तैयारी में खास लोगों से उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे कोई वादा करके मुकर सकता है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा अपने निर्णय खुद ही लें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाकि यह आपका भ्रम ही होगा। व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है, लेकिन अपने ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने से उचित अनुबंध मिलेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान को रखें। किसी भी तरह की जोखिम वाली गतिविधि से भी परहेज रखें।
वृष:
कोई विपरीत परिस्थिति बनेगी,परंतु साथ ही आपको कहीं से मदद भी मिलेगी। नए अनुभव हासिल होंगे। संतान की शिक्षा या पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। आत्म अवलोकन करते रहें।कभी-कभी आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी अनुभवी की मदद लें। बिजनेस में परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल होंगे। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल होंगे। नौकरी में साथियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण पारिवारिक वातावरण में कुछ तनावपूर्ण माहौल बनेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।
मिथुन:
यह समय पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप कुछ ऐसी उपलब्धि भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। प्रतिष्ठित लोगों से लाभदायक मुलाकात रहेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति होने पर मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। परंतु जल्दी ही आप इन समस्याओं पर काबू पा लेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। बिजनेस में आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और जनसंपर्कों से आपको फायदा होगा। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गले में किसी प्रकार की इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।
कर्क:
आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि आप खुद ही सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्तिगत कार्य के सिलसिले में यात्रा भी होगी। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय पेपर आदि अच्छी तरह अवश्य चेक कर लें। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में से खुद को निकालने के लिए खुद को ही प्रयास करने होंगे। कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, वरना कोई कर्मचारी इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। कुछ नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ भी अवश्य व्यतीत करने से आपसी मधुरता रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक गंभीर तथा मजबूत होंगे। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित ही बनाकर रखना जरूरी है।
सिंह :
यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना पैसे और समय का नुकसान ही है। अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। और मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने से मान-सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
कन्या:
कोई विवादित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है, जिससे मन में संतोष रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर होंगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है। घर अथवा वाहन को लेकर कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। अनावश्यक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा, जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र को भी पैसा उधार देना पड़ सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध हासिल होंगे। अन्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
तुला:
आज का दिन अपने मनोनुकूल कार्यों में समय व्यतीत होगा तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ कोई विवाद दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना करने से घर का माहौल उचित बना रहेगा। पड़ोसी के साथ किसी लेकर बहस हो सकती है। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से किसी नुकसान से बच जाएंगे। व्यावसायिक कार्य संपन्न होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कोई भी डील करते समय जल्दबाजी ना करें। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग को इस कंपटीशन के माहौल में करियर को लेकर अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर सावधानी बरतें। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
वृश्चिक:
लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कोई रुके हुए पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इसे ऊर्जा बनी रहेगी। उलझनें और समस्याएं तुरंत सुलझाने की कोशिश करें, वरना परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से मार्केट में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे। उससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश ना करें। आय की स्थिति में सुधार आएगा। व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।। सिर्फ कार्य भार की वजह से थकान हावी होगी।
धनु:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। नई गतिविधियां शुरू करने का उचित समय है। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है। कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे। व्यावसायिक कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक बेहतर बनाएं। ऑनलाइन गतिविधियों की भी जानकारी लें। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल करने के लिए उच्चाधिकारियों की मदद अवश्य लें। पति-पत्नी के सहयोगात्मक रवैए से घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और आहार-विहार मौसम के अनुरूप ही रखें।
मकर:
आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में व्यतीत करें, कुछ उलझी हुई गतिविधियों के हल मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का प्रयास सफल रहेगा। सोशल गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति संपर्कों को और अधिक बेहतर करेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति होने पर आपको संयमित और मानसिक रूप से मजबूत भी बनना होगा। किसी जरूरी काम के लिए बजट कम पड़ सकता है। लेकिन पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक रहेगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट से संबंधित कार्य में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस में अनावश्यक कार्यों की अधिकता से कुछ अस्त-व्यस्त दिनचर्या हो सकती है। जीवनसाथी तथा परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन और शॉपिंग में व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। आंखों से संबंधित कोई समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
कुंभ:
आप कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से कोई उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने से बहुत सुकून और राहत मिलेगी। कभी-कभी ज्यादा जिद रखने या किसी बात पर अड़ जाने से आपके हाथ से महत्वपूर्ण उपलब्धि निकल भी सकती है। विपरीत परिस्थितियों में विचलित होने की अपेक्षा समस्याओं का हल ढूंढें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। हिम्मत बनाए रखें तथा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। नौकरी पाने की कोशिश कर रहे लोगों को इंटरव्यू ओर प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। दंपत्ति आपसी सामंजस्य से घर में उचित माहौल बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात से सुखद अनुभूति होगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही ना करके डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
मीन:
आज व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है तथा अपनी जीवन शैली तथा दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों के ऊपर बेहतरीन छाप छोड़ेगा। किसी यात्रा का भी प्लान बनेगा। विवादित मामलों को सुलझाने में बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लें। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य में व्यवधान आने से मन में कुछ उदासी रह सकती है। परंतु घबराने की बजाय पुनः प्रयास करें। कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लव पार्टनर का अपमान ना करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।

