शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 27 फरवरी 2024

मेष:
परिवार वालों के साथ किसी खास मामले पर सलाह-मशवरा होगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और बनाना आपको किसी भी तरह की गलती होने से बचाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी तथा आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। खास बात यह ध्यान रखनी है, कि हर किसी पर विश्वास ना करें। वरना भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर लेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई काम नहीं रुकेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है, लेकिन लक्ष्य हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध रोमांटिक तथा खुशनुमा बने रहेंगे। अपनी दिनचर्या और आहार संयमित तथा मौसम के अनुरूप रखें, इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृष:
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको पॉजिटिव बनाएगा। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। युवा पीढ़ी मन में बिना किसी कारण के कुछ अशांति जैसा महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में व्यतीत करना उचित रहेगा। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से स्टाफ के बीच कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा न कर पाने की वजह से बहुत सी दिक्कतें आएंगी। आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। उचित व्यवस्था बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें।
मिथुन:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी मेहनत और विश्वास से तमाम तरह की परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से निपटाएंगे तथा एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी। परंतु अपने कार्यों को भी प्राथमिकता दें। क्योंकि व्यस्तता के कारण आपके स्वयं के कार्यों में रुकावटें आएंगी। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। व्यवसाय में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों द्वारा और अधिक जानकारी हासिल करें। नौकरी की तरक्की संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही ट्रांसफर संबंधी भी कोई जानकारी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी जांच अवश्य करवाएं।
कर्क:
आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस समय आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगी। घर परिवार के साथ में समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से तनाव रहेगा। किसी भी नई योजना पर कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। युवा तथा विद्यार्थी अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर लापरवाही ना करें। व्यवसाय में कड़ी मेहनत और परिश्रम की जरूरत है और इसके द्वारा आप कोई ना कोई उपलब्धि अवश्य हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अचानक किसी कार्य को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। कामकाज में चल रही शिथिलता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर ना पड़ने दें। जीवनसाथी तथा बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
सिंह:
नई योजनाएं बनेंगी, जो कि फायदेमंद रहेंगी। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। खासतौर पर महिलाओं के लिए उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। परिवार और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। बेहतर होगा कि संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार और व्यवसाय पर ना होने दें। मित्रों तथा पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय का कार्य प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेगी। काम की क्वालिटी को बेहतर बनाएं। आर्थिक मामलों में मनन-चिंतन करने की जरूरत है। अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। ऑफिशियल काम समय पर पूरे करें। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। लेकिन विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की व्यवस्था को दूषित भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गिरने या चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा कि आज ड्राइव ही ना करें।
कन्या:
दिन का अधिकतर समय घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में तथा सुख-सुविधाओं जैसी वस्तुओं की खरीदारी में भी व्यतीत होगा। बच्चों की परेशानियों का समाधान करने में उनकी मदद जरूरी है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से मधुर माहौल बनेगा। व्यर्थ की बहस बाजी में ना पड़ें। बेहतर होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहें। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा लापरवाही का असर आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इस समय कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला अकेले न लें। बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें। इनकम का सोर्स शुरू हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको खुशी देगा। कब्ज अथवा बवासीर जैसी दिक्कत चल रही है तो उचित इलाज लें। अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। विशेष तौर पर अपना खानपान सुधारें।
तुला:
अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको बेहतरीन अनुभव मिलेंगे और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से उम्मीदें और आशाएं सफल रहेंगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ें। अन्य क्षेत्रों में व्यस्तता के साथ साथ घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना जरूरी है। अन्यथा परिवार जनों की नाराजगी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता ना करें और ना ही किसी पर भरोसा करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग अपनी किसी लापरवाही की वजह से परेशानी में पड़ सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करना आपकी सारी थकान को उतार देगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। चिंता और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृश्चिक:
कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श अवश्य करें। निश्चित ही उनका मार्गदर्शन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें। आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे। इस समय अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी ग्रह स्थिति उचित नहीं है। धैर्य बनाकर रखें। भाग्य भरोसे रहना उचित नहीं है, मेहनत भी करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई नई कार्यप्रणाली आपकी मेहनत और योग्यता से सफल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा। कंप्यूटर मीडिया आदि से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। पुराने मित्रों के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा। एलर्जी से संबंधित परेशानी जैसे खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।
धनु:
व्यक्तिगत जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी शुभ तथा धार्मिक कार्य में खर्च करके आपको प्रसन्नता होगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। और उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। किसी भी खास गतिविधि में दूसरों के प्रभाव में आने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। क्योंकि आपके द्वारा दिए गए निर्णय ज्यादा सकारात्मक रहेंगे। युवाओं को इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परंतु हिम्मत बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। सोच-समझकर किसी योजना में पूंजी निवेश करें। अचानक फायदा मिलने के योग हैं, इसलिए अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। अधिकारियों से संबंध खराब ना होने दें। परिवार जनों के बीच सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता भी आएगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आप अपनी दिनचर्या तथा खान-पान व्यवस्थित रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा तथा सकारात्मक प्रवृत्ति बनी रहेगी।
मकर:
सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया तथा ऑनलाइन संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। सामाजिक क्रियाकलापों पर ध्यान दें। परंतु अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी खुद को व्यस्त रखें तथा दूसरों के मामले में ना उलझें। किसी भी तरह के वाद-विवाद की स्थिति में अपने आक्रोश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होंगी और उचित ऑर्डर मिलने से चिंता भी दूर होगी। व्यवसाय में किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। ऑफिस के काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग भी आपको सुकून देगा। गैस वाली चीजों से परहेज करें। इन समस्याओं में आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
कुंभ:
आज ग्रह स्थितियां पूर्णता अनुकूल हैं। आध्यात्म तथा अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। अपना वर्चस्व बढ़ाने का यह उत्तम समय है। यह समय बहुत ही धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है, दिखावे की प्रवृत्ति नुकसान ही देगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना आपा ना खोएं। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में ना रहें। रुकी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में गति आएगी। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सानिध्य से आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है। समय ग्रह स्थिति अनुकूल है इसका भरपूर सदुपयोग करें। कमीशन संबंधी व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति रहेगी।अपने प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। विपरीत लिंग मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी देखरेख से जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मीन:
आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी। किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है। सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान ना देने से आपके खिलाफ बातें बनेंगी। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। और फायदेमंद ही रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। इससे व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना ज्यादा बनेगी। सरकारी सेवारत लोग स्पेशल ड्यूटी के समय किसी गलत कार्य में रुचि ना लें। दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

