शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2023

मेष:
आज आपकी कार्य करने की क्षमता बढे़गी और बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेंगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। आज प्रेम संबंधों में जातक का भावुक स्वभाव पार्टनर को अच्छा लगेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें।
आय के साधन बढ़ेंगे।
वृष:
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज यदि आप किसी भूमि व भवन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक ही रहेगी। आज आपको ज्यादा खुले दिल से धन खर्च करने से बचना होगा, क्योंकि यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपके घर में अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। व्यापार में भरपूर लाभ होने से आज आपका मन प्रसन्न चित्त रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आज पार्टनर से शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आज नए संबंध बनेंगे। परिवार से अनबन हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
मिथुन:
आज के दिन व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को पूरा करेंगे। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। नौकरी में अच्छे काम की वजह से जातक प्रशंसा के पात्र होंगे। प्रेम संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। गुस्से व जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, नुकसान हो सकता है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं।
कर्क:
आज ज्यादा कठिन कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अध्ययन में मन लगेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, फिर भी मन अशांत रहेगा। किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज का काम आज ही करें, कल पर न टालें। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बिठाकर चलना चाहिए। आज परिवार और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। वाहन खरीदेंगे।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपके द्वारा किए गए निर्णय से परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा और आज आपको अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु इसे देखकर आपसे ईष्या करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने महत्वपूर्ण सामान की सुरक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कई चुनौतियों का एक साथ सामना करना पड़ सकता है। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। मां की तबियत खराब होने से दिन अच्छा नहीं गुजरेगा। नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। साथी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा। आज भाई बहन का संबंध अच्छा रहेगा । आज बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।
कन्या:
आज के दिन आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे। माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। आज आपको हर तरफ से धन लाभ होने का योग है। चोट आदि लग सकती है। इस राशि वाले खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है। खुद पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेम को लेकर गलती का अहसास होगा। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी को कुछ देने से पहले विचार करें।
तुला:
आज वाहन के प्रति सावधान रहें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। आपको इस यात्रा में काफी मजा आने वाला है। दफ्तर में किसी बड़ी मीटिंग को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।। आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज खास साथी का साथ मिलेगा। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप उसमें उत्तम लाभ पा पाएंगे, लेकिन मन के अनुकूल लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल सकते हैं। आज योग्यता और बुद्धि से सफलता हासिल करेंगे। आज सेहत पर विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों व खिलाड़ियों के लिए बढ़िया समय चल रहा है, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आज किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो दिन बढ़िया है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। पत्नी का साथ मिलेगा।
धनु:
आज के दिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा। किसी धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। नौकरी में गति तेज रफ्तार के साथ सफलता दिलाने वाली है। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी और साथी की सेहत खराब होने से दिन बेकार रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज वाणी पर संयम रखें ।
मकर:
आज जो भी योजना बनाने जा रहे हैं उसमें पूरी तरह से गोपनीयता रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। आज आपको पैसा मिलने की भी संभावना है, लेकिन फिलूजखर्च भी हो सकता है। आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में ना रखें। दैनिक कार्यों में आज सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में आत्मविश्वास से काम को सफल बनाएंगे। पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। नौकरी में जीवन साथी का सहयोग रहेगा। साथी के साथ मनमुटाव होगा। घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। ससुराल के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
कुंभ:
आज के दिन जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों के संपर्कों से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा। पैतृक संपत्ति का भी नुकसान होगा। अस्पताल के चक्कर काटने में पूरा दिन बितेगा। आज नौकरी में सामान्य दिन रहने वाला है। क्रोध पर सयंम रखें। आज पत्नि के साथ लड़ाई झगड़े होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। यात्रा करने से लाभ होगा। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
मीन:
आज के दिन परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे। आज बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन नुकसान भी संभव है। सेहतमंद रहेंगे। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी। अनैतिक संबंधों की वजह से बदनामी होगी। जीवनसाथी की तरफ से हर संभव सहायता मिलेगी।किसी से संपत्ति की लेन-देन कर सकते हैं।

