शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 08 मई 2023

मेष :
कोई खुशी मिल सकती है। परिवार की समस्या सुलझने से खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी खास मुद्दे पर विचार भी होगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। पड़ोसी के साथ तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें। आज बच्चों का कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। उनकी समस्याएं सुलझाने में आपकी मदद जरूरी है। सरकारी काम सावधानी से करें। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। एक्स्ट्रा इनकम की योजनाएं बनेंगी। बिजनेस बढ़ाएं। इससे महत्वपूर्ण कनेक्शन बनेंगे। नौकरीपेशा लोग अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। बहुत महत्वपूर्ण काम में आपका मार्गदर्शन पारिवार के लिए मददगार रहेगा घर में खुशहाली रहेगी। लव अफेयर में नजदीकियां बढ़ेंगी। संयमित खान-पान और रूटीन से सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक सुकून मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृष :
मनचाहा काम बनेगा। आपके विचारों से लोग सहमत होंगे, जिससे काम व्यवस्थित हो जाएंगे। थोड़ा समय आत्म चिंतन में बीताएं। इससे आप और बेहतर तरीके से काम पूरे करेंगे। दूसरों को बदलने की बजाय खुद के व्यवहार में लचीलापन लाएं। आपसी सहमति से विवादों और गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सावधान रहें, वरना सूझबूझ की कमी से अच्छे मौके गंवा सकते हैं। बिजनेस के लेनदेन और निवेश में सुधार होगा। कर्मचारियों की मेहनत से बिजनेस के काम पूरे होंगे। यात्रा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारियां रहेंगी। कोई विवाद की स्थिति बनने पर वैवाहिक मामलों को शांति से सुलझाएं। अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्या बढ़ सकती है। रूटीन व्यवस्थित रखें।
मिथुन :
कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। मेहनत और लगन से आपको अचानक फायदा हो सकता है। पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की इच्छा है, तो इससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। गलतफहमियों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। प्रॉपर्टी के किसी मामले में तनाव की स्थिति रहेगी। वो मामला जल्दी ही निपट जाएगा। नौकरी और बिजनेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। इससे आपको ज्यादा बेहतर नतीजे मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। घूमने और मौज मस्ती में समय बीतेगा। आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
बदलते मौसम से अपना बचाव करें। सावधानी रखेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क :
दैनिक समस्याओं को सुलझाने के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। आपकी सूझबूझ और संयमित व्यवहार से पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। जिससे आप तनावमुक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे।
अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें। फालतू की बातों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में फोकस रहें इससे आप अपनी कार्यप्रणाली को ज्यादा बेहतर बना पाएंगे। किसी की भी मदद करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। कंस्ट्रक्शन संबंधी कार्य में विशेष फायदा होने वाला है, परंतु समय अनुसार व्यापार के तौर तरीकों में भी बदलाव लाएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें।
व्यस्तता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान के प्रति उचित सावधानी रखें।
सिंह :
वेबसाइट तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच सामंजस्य बनाने में ही दिन व्यतीत हो जाएगा और आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने संबंधी नई जानकारियां मिलेंगे। अपनी खास गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें वरना कोई अन्य आपकी कार्यप्रणाली को कॉपी कर सकता है। दिन के पूर्वार्ध में किसी के साथ कहा-सुनी होने जैसी स्थिति बनेगी। घबराने की बजाए धैर्य और शांति से समाधान निकालें। व्यावसायिक स्थल पर सभी निर्णय खुद ही ले। क्योंकि किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्यों में फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और उचित सामंजस्य बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। वर्तमान मौसम में खान-पान के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। वरना गैस और एसिडिटी की समस्या बहुत अधिक परेशान करेगी।
कन्या :
रोजमर्रा की दिनचर्या में आज कुछ बदलाव आएगा। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी योजना है, तो आज उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएंगे। विदेश जाने के लिए कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। विरोधियों द्वारा फैलाई गई अफवाहों की वजह से आपकी मन स्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। परंतु आत्मचिंतन करने से हल भी मिलेंगे। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर फोकस रहे। आज दिनभर कारोबार में थकान भरी व्यस्तता रहेगी। परंतु साथ ही मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी अथवा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील होना संभव है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। घर में खुशनुमा और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
तुला :
आज निजी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है, इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। तथा आपकी सोच भी संतुलित और सकारात्मक बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी, और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति अथवा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें। समस्याओं की वजह से मन कुछ विचलित रहेगा इसलिए बेहतर है, कि इस समय अपने विशेष कार्य स्थगित ही रखें। रुकी हुई कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए जल्दी ही समय की गति आपके अनुकूल होगी। कारोबारी स्त्रियों को विशेष फायदा होने वाला है। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। परिवार जनों के सहयोग से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में तनाव और चिंता को हावी ना होने दें। मेडिटेशन योगा आदि करने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
वृश्चिक :
समय बहुत ही संतोषजनक है। परंतु थोड़ा स्वार्थी भी बने और खुद के लिए काम करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात होगी जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों की तुलना में आपका जीवन स्तर बेहतर होगा। कभी-कभी अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसकी वजह से आपके बनते कार्यों में भी विघ्न पड़ेगा। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों की वजह से पारिवारिक मामलों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। रुपए-पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। व्यावसायिक मामलों में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें, जरा सी चूक होने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि अन्य व्यवसायियों की बजाय आपका व्यवसाय बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें सहनी पड़ेगी।
जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना रहेगी। अनियमित दिनचर्या के वजह से पाचन सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
धनु :
दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। निवेश संबंधी मामलों में जानकारी हासिल करके ही कोई निर्णय लें, आपको निश्चित ही फायदा होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचारकर लें। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान सम्मान बनाए रखें। तथा उनके मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। शेयर्स, सट्टा जैसे रिस्की कार्यों से दूर रहना आपको नुकसान होने से बचाएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थान पर जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय संबंधी किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल कर लें, तो ज्यादा अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखना उचित रहेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहने से कार्य क्षमता बेहतर होगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लगातार व्यस्त रहने की वजह से सुस्ती और थकान रहेगी। कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में देने से प्रफुलता बनी रहेगी।
मकर :
आपको अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए प्रयासरत रहे। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बने रहेंगे। सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। किसी गलतफहमी की वजह से आपके अंदर शक अथवा वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से ससुराल पक्ष के साथ दिए संबंध में खटास आ सकती है। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित बनते कार्यों में कुछ बाधाएं भी रहेंगी।
व्यवसाय संबंधित कुछ नए कार्य शुरू हो सकते हैं, ज्यादा सोचने-समझने में समय ना लगाएं और तुरंत उस पर एक्शन ले। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकारी मामलों के प्रति लापरवाह ना रहे। पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। एलर्जी वगैरह हो सकती है।
कुंभ :
आज आपका कोई विशेष कार्य होने वाला है। तथा कई अन्य नई नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। निवेश संबंधी सूचनाओं पर संजीदगी से विचार करें। परिवार वालों के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कुछ दिक्कतें भी रहेंगी। पारिवारिक तथा खुद से जुड़े फैसले स्वयं ही लें। दूसरों के हस्तक्षेप की वजह से आपकी घर की व्यवस्था में कुछ तनाव आ सकता है। अनावश्यक बढ़ते खर्चे पर काबू रखने की जरूरत है, आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी।
व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक दूर दूर रहना आपको थका देगी। लेकिन स्टाफ तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जो परेशानियां चल रही थी, आज उनमें कुछ सुधार आएगा। संपर्क और अधिक बनेंगे। नौकरी पेशा लोग किसी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। घर में शांति रहेगी तथा आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। तनाव और अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर ना लें। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी।
मीन :
आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। व्यर्थ की मौज-मस्ती की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेते समय परिवार जनों की सलाह अवश्य लें तथा स्वभाव में सहजता बनाए रखें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी से कोई वादा करें। व्यवसाय में लोन या टैक्स संबंधित समस्या दूर होगी। स्त्री वर्ग से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन फायदा होने वाला है। सरकारी नौकरी में वर्तमान स्थिति की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा। लेकिन उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और मधुर यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या रखें तथा योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या में शामिल करें।

