शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 07 मई 2023

मेष :
नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।

वृषभ :
काम का बोझ कुछ कम रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपनी किसी रूचि पर ध्यान दे पाएंगे। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए जीवनसाथी के साथ आप उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आप ज्यादा लापरवाही न करें।

मिथुन :
संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी खर्च न करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। सकारात्मक रहें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदार में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।

कर्क :
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कोई चुनौती लेकर आ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी रुकावट आए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट न करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय रहेगा।

सिंह : इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा कारोबार में बढ़त होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप मौज मस्ती पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आप लापरवाही न करें। खानपान का ध्यान रखें।

 

कन्या :
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ आज आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।

 

तुला :
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके विवाह का भी योग बन रहा है। हो सकता है आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल जाए। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप नकारात्मकता से दूर रहें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।

 

वृश्चिक :
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

 

धनु :
मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। ऐसे में आपको अपनों से अपने मन की बात साझा करनी चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका ओवरकॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मकर :
दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया आज आपको परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई नई डील करते हैं तो आपको जबरदस्त आशिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप अपने प्रिय के लिए उनका मनपसंद तोहफा भी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

कुंभ :
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ अच्छा अवसर लगेगा। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपनी सेहत को लेकर आप काफी सजग रहेंगे और आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं।

मीन :
दफ्तर में यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में आज कोई भी कार्य करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों की कमी की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।

Parvatanchal