शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

मेष :
बड़ी खरीदारी से पहले सोच विचार और योजना बनाकर आगे बढ़ें। आपके लिए फैसले अचानक बदले जाएंगे। ये आपकी तकलीफ की वजह बन सकते हैं। शुरुआत में जो आपकी सोच थी, वही योग्य होगी। लोगों की बातों के कारण बदले विचारों से पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना है। जिस काम को आप कई दिनों से बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे उसी संबंधित परिचित इंसान से मिल रहा साथ आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। करियर में बदलाव दिखेगा। स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। अच्छा करियर जल्द चुन लेंगे। जो आर्थिक परिस्थिति में सुधार लाएगा। खुद में आपको जो कमियां महसूस हो रही थी, उसे बदलने के कारण रिलेशनशिप में सुधार हो सकता है। गलत खानपान से सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
वृष :
परिवार का साथ मिलने के बावजूद चिंता हो रही है तो इस बारे में विचार करना जरूरी है। किसी भी फैसले पर काम करते समय दुविधा हो सकती है। आपके स्वभाव और मूड में बार-बार बदलाव होगा। दोस्तों से दूरियां रखना पसंद करेंगे। एक दूसरे की बात नहीं समझ पाने से विवाद हो सकता है। विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है, लेकिन ये मौका सीमित समय के लिए ही फायदेमंद रहेगा। परिवार से जुड़ी हर जिम्मेदारी निभाते समय पार्टनर के विचारों को जानने की जरूरत होगी। सेहत में आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन ये केवल बदलते माहौल की वजह से है।
मिथुन :
भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में विचार करने से दिन जाया होने की संभावना है। जो योजना आपके द्वारा बनाई जा रही है उसके लिए ज्यादा मेहनत करने पर जोर दें। जब तक फैसला न हो जाए, किसी से बात शेयर न करें। करियर की चिंता दूर करने के लिए अनुभवी महिला का साथ मिल सकता है। जो आपको नए मौके भी देगा। पार्टनर के द्वारा रिलेशनशिप संबंधी फैसला लिया गया है। अभी केवल आपको अपने फैसले पर विचार करने की जरूरत है। पेट की जलन तकलीफ बढ़ा सकती है।
कर्क :
हाल ही में आपके द्वारा जीवनशैली में किए बड़ा बदलाव किया गया इसका सकारात्मक नतीजा मिलेगा। परिवार के साथ संबंधों में सुधार तो होगा, लेकिन अभी भी आपको पूरी तरह से समझने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। किसी के साथ की इच्छा बिल्कुल न रखें। पैसों संबंधित बातों में खुद को आत्मनिर्भर बनाए रखना जरूरी होगा। काम की बातों में लचीलापन लाने की जरूरत है। टारगेट पूरे करना कठिन होगा। आपके कारण पार्टनर पर दबाव न बने इस बात का ध्यान रखें। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहना जरूरी है।
सिंह :
कुछ मामलों में आप डर कर गलत कदम उठा सकते हैं। खुद को संभालें। भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें, वरना निराशा हो सकती है। आर्थिक फायदा हो सकता है। काम में डिसिप्लिन रखना जरूरी होगा। लोगों की बातों के कारण रिलेशनशिप पर नकारात्मक असर न होने दें। शरीर को डिटॉक्स करते समय लो बीपी और शुगर की तकलीफ न हो इस बात का ध्यान रखें।
कन्या :
नए लोगों के साथ बिताए समय से प्रसन्नता रहेगी। पुरानी बातों को सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है। किसी भी बात का असर आपकी इच्छा शक्ति और विश्वास पर न हो इस बात का ध्यान रखें। लोगों के कमेंट से खुद को नकारात्मक होने से बचाएं। काम वक्त से पहले पूरा होने से आज राहत महसूस हो सकती है। रिलेशनशिप के बारे में बिल्कुल विचार न करें। गर्म और तीखा खाना तकलीफ बढ़ा सकता है।
तुला :
किसी एक ही बात पर फोकस रखना आपके लिए जरूरी होगा। पुराने लोगों के संबंध बदलते नजर आएंगे। जिसे आप नकारात्मक तरीके से ले सकते हैं। हर एक बात पर काबू रखने की कोशिश से गलतियां करेंगे। जीवन में आ रहे बदलाव आपके व्यक्तित्व को बदलने के लिए जरूरी है। अपनी परिस्थिति को स्वीकार करते हुए समझने की कोशिश करें। करियर के बारे में फैसला लेने से पहले खुद की प्रायोरिटी देखें। आपके स्वभाव में बदलाव की वजह से रिलेशनशिप में परेशानियां आ सकती हैं। सेहत में सुधार के लिए कोशिशें बढ़ाने की जरुरत है। बीपी या शुगर संबंधित मामलों में खासतौर से सावधान रहें।
वृश्चिक :
लोगों के साथ हो रहे विवाद के कारण आप में अहंकार आ सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। लोगों की भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। प्रतिशोध की भावना से भी बचें। काम पर मेहनत करने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तों में सुधार के लिए पार्टनर की गलतियों को माफ करें। इनडाइजेशन से तकलीफ बढ़ सकती है।
धनु :
पुरानी बातों के कारण गलती होने की आशंका है। आपको खुद की वजह से ही नुकसान हो सकता है। कोई आपको पैसों से जुड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आपसे समस्या सुलझ नहीं रही है तो प्रभावशाली लोगों से तुरंत मदद मांग लें। करियर के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। चुनिंदा बातों पर ही ध्यान देकर काम करें। पार्टनर आपकी भावनात्मक कमजोरी का गलत फायदा उठा सकता है। तनाव का असर सेहत पर होगा।
मकर :
अकेलेपन से बचें। किसी से हुई बातचीत के कारण आप में उदासीनता बढ़ी है। इसे दूर करने की कोशिश करें। लोगों की मदद करते समय अपनी इच्छा के अनुसार काम करें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करना संभव नहीं होगा। अधिकारियों को काम में आ रही रुकावट की जानकारी जरूर दें। अभी मिले रिजेक्शन की वजह से नए रिलेशनशिप पर ध्यान देना संभव नहीं होगा। एसिडिटी बढ़ने की संभावना है।
कुंभ :
नकारात्मक विचारों के कारण हो रही समस्या को दूर करें। आपके कारण लोगों को तकलीफ न हो इस बात का खास ध्यान रखें। आपकी बातों के कारण विवाद होने की आशंका है, जिससे परिवार को तकलीफ हो सकती है। अपनी समस्या को सुलझाने के लिए खुद कोशिश करें। लोगों की मदद से समस्या नहीं सुलझेगी, बल्कि परिस्थिति और जटिल बनने की आशंका है। रिश्तों को लेकर होने वाली इनसिक्योरिटी को दूर करने के लिए खुद के स्वभाव में बदलाव करें। कमर दर्द हो सकता है।
मीन :
काम में गंभीर न होने से विवाद हो सकते हैं। परेशानी भी बढ़ सकती है। कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। जिससे आर्थिक नुकसान टल सकता है। लोगों द्वारा आप पर लगाए गलत आरोप दूर करने का मौका मिल सकता है। काम से ध्यान भटकने से गलती होने की संभावना है। पार्टनर और आपके बीच चल रहे विवाद की चर्चा किसी से न करें। शरीर में सूजन आ सकती है।

