ब्रेकिंग न्यूज: मालरोड से दून मार्ग पर आ गिरा अनियंत्रित ट्रक ,चालक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

ब्रेकिंग न्यूज:  मालरोड से दून मार्ग पर आ गिरा अनियंत्रित ट्रक  ,चालक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Spread the love

देहरादून। मसूरी में बुधवार शाम मलबे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मालरोड से नीचे मसूरी-दून मार्ग पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ट्रक चालक रघुवीर सिंह( 52 ) पुत्र स्व. कुंदन सिंह, निवासी घंडियाला गांव पोस्ट कैम्पटी जिला टिहरी गढ़वाल ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे हादसा हुआ। ट्रक के गिरने से माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।वहीं, ट्रक के गिरते ही माल रोड पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक गिरा उस समय सड़क पर कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Parvatanchal