शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 18 मार्च 2023

मेष –
बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी और साथ ही इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।
किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। बिजनेस के काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। तरक्की भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।
वृष –
महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है, उसमें सुधार आएगा। सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य रखें। कुछ उलझनें भी रहेंगी लेेेकिन तनाव लेने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियां मध्यम रहेंगी। बिजनेस में कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस का माहौल सुकून भरा बना रहेगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे। तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल बनाकर रखें।
मिथुन –
रुके हुए काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। साथ ही परिवार का भी उचित सहयोग प्राप्त होगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह और सहयोग आपके कार्यों को पूर्ण करने में सहायक रहेंगे।
विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। तनाव में आकर किसी के साथ भी बात विवाद में ना उलझें, क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर फोकस रहें।
आपके उचित प्रबंधन से कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी तथा कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी को भी उधारी न दें। सरकारी सेवारत किसी भी अनैतिक काम में ना पड़ें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जनों का आपस में भी बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। पॉल्यूशन की वजह से इंफेक्शन होने की आशंका है। इस राशि की महिलाएं सेहत का खास ध्यान रखें।
कर्क –
परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। इस बेहतरीन समय का सदुपयोग करें। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति देगा तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा भी संभव है।
कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। सामाजिक भी बने रहना जरूरी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट कर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में लगेगा। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। इसके लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख शांति बनाकर रखेगा, परंतु इस समय विवाहेत्तर संबंध भी बनने की आशंका बनी हुई है। सावधान रहें। वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। संतुलित खानपान रखें।
सिंह –
आज का दिन आप शांति और सुकून में व्यतीत करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पहले सोच-विचार करना आवश्यक है। आर्थिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। कभी-कभी मन में कुछ बेचैनी व नकारात्मक विचार की वजह से अकारण ही क्रोध की स्थिति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की अवहेलना ना करें, इससे वातावरण खराब हो सकता है।
कोई भी व्यावसायिक निर्णय अपने दम पर ही लें। दूसरों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। पैसों के लेनदेन संबंधी काम स्थगित रखें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई फायदा नहीं होगा इसलिए उसमें ध्यान ना लगाएं। जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। इसलिए मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें।
कन्या –
किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है, तो मन की आवाज जरूर सुनें। भविष्य में यह पॉलिसी लाभदायक रहेगी। आपके मार्गदर्शन में बच्चों की गतिविधियां बेहतरीन होंगी। कोई पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है। संबंधों को सहेज कर रखें। काम की अधिकता की वजह से कभी कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और सहजता बनाकर रखें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना आपके लिए तनाव का कारण बनेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं करेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से व्यवस्था उचित चलती रहेगी। किसी नए काम की योजना को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मनःस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
तुला –
पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। कभी-कभी अति आत्मविश्वास भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आलस और सुस्ती हावी ना होने दें तथा अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भरपूर मेहनत करें। बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना अति आवश्यक है। आपकी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। मार्केटिंग और मीडिया संबंधी कामों से दूरी रखें। ज्यादातर काम घर रहकर ही पूरे करें।
दांपत्य जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा तथा आपसी संबंधों में और भी अधिक नज़दीकियां आएंगी। गले में दर्द व खांसी-जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
वृश्चिक –
कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष समाचार मिलने से राहत मिलेगी। इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन रही है। धैर्य और संयम से रिश्तों को सहेजने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब ना करें। व्यापार में कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। साथ ही एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को भी मजबूत करें। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों द्वारा कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। मौसमी बदलाव और पोल्यूशन से अपना बचाव रखें। सावधानी बरतने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
धनु –
कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। उनका आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को और अधिक सुखद बनाएगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंधों को खराब होने जैसी स्थितियां ना उत्पन्न होने दें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। अपने बढ़ते खर्चों को सीमित करें तथा सेविंग पर भी ध्यान दें। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार करें और जल्दबाजी की बजाए बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करें। कोई भी छोटे-बड़े निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग लेना उचित रहेगा। नौकरी में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा, परंतु युवावर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय व्यर्थ ना करें। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना आवश्यक है। आज शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय उत्तम साहित्य को भी पढ़ने में व्यतीत करें।
मकर –
आप अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल रहेंगे तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। युवा वर्ग की अपनी अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश काफी हद तक कामयाब होगी। ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आप को नुकसान पहुंच सकता है। परिस्थितियों का पूर्ण अवलोकन करते रहें तथा आलस को हावी ना होने दें। इस समय विद्यार्थी तथा युवा वर्ग भी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने डिपार्टमेंट संबंधी कुछ बदलाव हो सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां सबको खुशी प्रदान करेंगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।
कुंभ –
रुके काम पूरे करने के लिए चल रही आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। युवा लोग भविष्य को लेकर प्लानिंग करें। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनोनुकूल गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। उत्तेजित होने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में लापरवाही की वजह से धोखा खा सकते हैं। बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए अपने निर्णय पर ही अमल करें। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र को मजबूत करने में भी समय लगाएं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा तथा आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की आशंका लग रही है। सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें।
मीन –
बेहतरीन समय है। आप अपने वाकचातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करने में सक्षम होंगे। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना आपको सफलता देगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा समय हंसी खुशी व्यतीत होगा।
खर्चे बढ़ने की वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रह सकती है, जिसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण मेहनत अधिक रहेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी है, परंतु इंश्योरेंस पॉलिसी, बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा होने वाला है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मिठास लाएगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें तरोताजा होंगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

