शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

मेष:
अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है और यह गुण आप में विद्यमान है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे और कोई प्रोजेक्ट भी यथा समय पर कंप्लीट हो जाएगा। आलस और तनाव जैसी स्थिति को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। अपने बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी समाचार मिल सकता है। घर परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी निकटता बढ़ेगी। अत्यधिक शारीरिक और मानसिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें।
वृष: 
सुदृढ़ ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। उत्तम संपर्क भी बनेंगे।अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वरना आप किसी धोखाधड़ी में भी फंस सकते हैं। ईगो और अति आत्मविश्वास जैसा स्वभाव आपको किसी मुसीबत में भी डाल देगा। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। कार्यप्रणाली बेहतर होगी। किसी प्रभावशाली पार्टी से बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें। अधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
मिथुन:
आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप से खुद को दूर ही रखें, वरना इस वजह से आप भी किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। मौजूदा समय धैर्य रखने का है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से परहेज रखें या बहुत ही सावधानी बरतें।
कर्क:
 कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का आज कुछ समाधान मिलेगा। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य रखने में मदद करेगा। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। किसी यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। बच्चों की किसी गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कुछ समस्याएं उठ सकती हैं। आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। नौकरीपेशा लोग भी किसी ना किसी समस्या की वजह से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा सहयोगात्मक संबंध रहेंगे। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी।
 एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।
सिंह: 
फाइनेंस संबंधी किसी भी गतिविधि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। आज आप अपनी रुटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे।
नेगेटिव- सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। क्योंकि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यवसाय में स्टाफ अथवा कर्मचारियों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक व्यवस्था संतुलित तथा अनुशासित रहेगी। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
 अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। पोल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
कन्या:
 दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। भावनाओं में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। हालांकि अपनी कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा।व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें। यह समय अपने पर्सनल कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपने नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। सतर्क रहना जरूरी है। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय आज फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
व्यक्तिगत परेशानियों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। घर में सुख-शांति बनाए रखने का दायित्व आप पर ही है।एलर्जी और खांसी-जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
तुला:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। बेहतरीन संपर्क भी बनेंगे। व्यवस्थित रहने के लिए आलस और तनाव जैसी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस वजह से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर मान बनाए रखें, जिससे कि वह अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें। व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। कामों की गति सामान्य रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर होगा। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देना जरूरी है।
वृश्चिक:
इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में निश्चित ही उत्तम परिणाम हासिल होने वाले हैं। आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने कार्यों के प्रति फोकस रहें। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और आगे बढ़ें। कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। आय की अपेक्षा बढ़ते खर्चे आपको चिंता में डाल सकते हैं। कई व्यावसायिक बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी और व्यावसायिक संपर्क भी मजबूत होंगे। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस कुछ नुकसान की स्थिति में रह सकते हैं।पारिवारिक सदस्यों के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रहेंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां और मधुरता बढ़ेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
धनु:
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। घर, प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो उससे फायदा मिलने का समय है। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके तथा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। साथ ही कर्म प्रधान बनें और अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें।
व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। किसी ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और प्रफुल्लित रखेगी।
मकर:
अपनी दिनचर्या व्यवस्थित और संतुलित रखने से आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। घर के रखरखाव संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग होगी। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर ही रखने की कोशिश करें। कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर उनके रिजल्ट पर पड़ेगा। बिजनेस के नजरिये से परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
कुंभ:
 घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इससे संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। कोई उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। निजी समस्याओं की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें। कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुकून और शांति की स्थिति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। गलत खानपान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें।
मीन: 
घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। किसी धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेंगे। विवादित मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना नुकसानदेह रहेगा।व्यवसाय में आंतरिक कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाने की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी।
जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान अथवा डिनर पर जरूर जाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। सही समय पर उनका इलाज होना अति आवश्यक है। साथ ही खुद के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Parvatanchal