आवाज: अस्थाई इन्दिरा मार्केट की समस्याओं को लेकर माकपा ने डीएम व नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज पुनः इन्दिरा मार्केट रि – डैवलपमैंट प्लान के अन्तर्गत बने अस्थाई मार्केट में जन सुविधाओं को लेकर आज जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एम डी डी ए एवं नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उनसे उक्त मार्केट में जन सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इनमें बिजली ,पेयजल ,सफाई, शौचालय एवं मूत्रालय की मांग प्रमुख हैं।

जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि अस्थाई मार्केट में जनसुविधाओं की काफी समय से मांग की जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल में सीपीएम देहरादून के सचिव अनन्त आकाश, लेखराज, शम्भूप्रसाद ममगाईं , रविन्द्र नौडियाल व अर्जुन रावत समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।
प्रतिनिधिमंडल में सीपीएम देहरादून के सचिव अनन्त आकाश, लेखराज, शम्भूप्रसाद ममगाईं , रविन्द्र नौडियाल व अर्जुन रावत समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।