शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 29 सितंबर 2026

मेष – घर या निजी जीवन में कोई व्यक्ति आपकी राय को महत्व देगा। खर्चों को लेकर आपका नजरिया व्यावहारिक रहेगा और अनावश्यक खरीदारी से बचेंगे। किसी जरूरी कॉल या मैसेज का समय पर जवाब देना फायदेमंद रहेगा। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन काम पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। अपनी बात प्रभावी तरीके से रखेंगे तो लोग आपका पक्ष आसानी से समझ पाएंगे। किसी प्रोजेक्ट में आपकी रणनीति को प्राथमिकता मिल सकती है। सीनियर के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी। क्लाइंट के सामने साफ और तथ्यपूर्ण प्रेजेंटेशन देना आपके पक्ष में रहेगा। टीम की गलती सुधारते समय अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। बिजनेस करने वालों को नया प्रपोजल मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और स्पष्टता रहेगी। आपका सकारात्मक व्यवहार रिश्ते का माहौल बेहतर करेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी प्रभावशाली और सक्रिय व्यक्ति से हो सकती है। आकर्षण तुरंत महसूस हो सकता है, लेकिन रिश्ते को स्वाभाविक गति से आगे बढ़ने दें। पार्टनर को पर्याप्त स्पेस देने से रिश्ता मजबूत रहेगा। मसालेदार भोजन सीमित रखें। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। शाम को स्क्रीन टाइम कम करने से नींद बेहतर हो सकती है।
वृष – आज दो अलग जिम्मेदारियां एक साथ संभालनी पड़ सकती हैं। घर और काम के बीच समय बांटना जरूरी होगा। किसी भुगतान, खरीदारी या छोटे आर्थिक फैसले में अलग-अलग विकल्पों की तुलना करनी पड़ सकती है। आपकी कोशिश रहेगी कि कोई जरूरी काम न छूटे। शेड्यूल व्यस्त रहेगा, लेकिन प्राथमिकता तय करके चलेंगे तो दबाव कम महसूस होगा। काम का दबाव कभी ज्यादा और कभी कम रह सकता है। टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान दें। क्लाइंट की डेडलाइन और टीम की जरूरतों के बीच संतुलन बनाना होगा। एक साथ कई काम करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट अलग और व्यवस्थित रखें। मैनेजमेंट के सामने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखने से अनावश्यक दबाव कम होगा। रिश्ते के लिए समय कम मिल सकता है। पार्टनर को लग सकता है कि आप काम में ज्यादा व्यस्त हैं। छोटी बातचीत भी आप दोनों के बीच जुड़ाव बनाए रखेगी। आकर्षण के साथ अपनी भावनात्मक प्राथमिकताओं को समझना जरूरी होगा। मैसेज का जवाब बहुत देर से देने पर गलतफहमी हो सकती है। लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें। हल्की वॉक पाचन और ऊर्जा दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी। रात में डिजिटल गतिविधियां कम करने से शरीर को बेहतर आराम मिलेगा।
मिथुन – दिन की शुरुआत किसी स्पष्ट और उत्साह बढ़ाने वाली सूचना से हो सकती है। जिस काम को लेकर पिछले कुछ समय से इंतजार कर रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का संकेत मिलेगा। किसी मुलाकात से आपका सामाजिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी बात रखने में झिझक कम होगी। आर्थिक रूप से भी कोई छोटी राहत या सुविधाजनक अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ेगी। सीनियर से तारीफ या सकारात्मक फीडबैक मिल सकता है। प्रेजेंटेशन, पब्लिक डीलिंग और सेल्स से जुड़े कामों में अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोग अपनी उपलब्धियां आत्मविश्वास से सामने रखें। प्रेम संबंधों में गर्मजोशी और खुलापन रहेगा। पार्टनर आपके किसी प्रयास की सराहना कर सकता है। साथ में आउटिंग या पसंदीदा जगह जाने का प्लान बन सकता है। आकर्षण सहज रहेगा। रिश्ते में अपनी खुशी छिपाने के बजाय खुलकर जाहिर करना बेहतर होगा। ऊर्जा अच्छी रहेगी और शरीर सक्रिय महसूस होगा। स्क्रीन पर काम करते समय आंखों को नियमित ब्रेक दें। हल्का वर्कआउट शरीर को फिट रखेगा। भोजन में ताजी चीजें बढ़ाएं।
कर्क – घर और आर्थिक मामलों को व्यवस्थित करने पर आपका ध्यान रहेगा। किसी घरेलू जरूरत की खरीदारी सोच-समझकर करेंगे। रसोई, घर की व्यवस्था या निजी सामान को व्यवस्थित करने में समय बीत सकता है। पैसों के मामले में भावनाओं के बजाय जरूरत और उपयोगिता को महत्व देंगे। छोटी-छोटी व्यवस्थाएं भी जीवन को ज्यादा आरामदायक बना सकती हैं। मैनेजमेंट आपकी जिम्मेदारी निभाने के तरीके को नोटिस कर सकता है। फाइनेंस, एजुकेशन, एडमिनिस्ट्रेशन या हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कामों में सुविधा रहेगी। बजट और संसाधनों की प्लानिंग पर ध्यान दें। जल्दी नतीजे पाने के बजाय काम की क्वालिटी बनाए रखना ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। रिश्ते में सुरक्षा और केयर का भाव रहेगा। पार्टनर आपकी छोटी जरूरतों को समझ सकता है। सिंगल लोगों का संपर्क किसी जिम्मेदार और स्थिर स्वभाव वाले व्यक्ति से हो सकता है। आकर्षण धीरे-धीरे बढ़ेगा। भरोसा सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि व्यवहार से बनेगा। ज्यादा देर तक बैठे रहने से पैरों में भारीपन महसूस हो सकता है। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करें। भोजन में फाइबर बढ़ाएं और पर्याप्त पानी पीएं। देर रात खाना खाने से बचें।
सिंह – किसी संस्थान या परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी सामने आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए व्यावहारिक साबित होगी। दस्तावेज या औपचारिक काम टालना ठीक नहीं रहेगा। अपनी व्यक्तिगत पसंद के साथ परिस्थितियों की जरूरतों को भी समझना होगा। जिम्मेदार और स्थिर रवैया आपको सम्मान दिलाएगा। सरकारी, शिक्षा, बैंकिंग या संस्थागत कामों में तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा। सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा। किसी ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन से जुड़ी जानकारी उपयोगी हो सकती है। डॉक्यूमेंटेशन ध्यान से करें। समय और प्रक्रिया दोनों का सम्मान करने से आपकी प्रोफेशनल विश्वसनीयता बढ़ेगी। जो लोग रिश्ते को लेकर गंभीर हैं, उनके लिए बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी। सिंगल लोगों को परिचित सामाजिक दायरे में कोई नया कनेक्शन मिल सकता है। आकर्षण के साथ समान सोच और मूल्यों को भी महत्व देंगे। भरोसे और कमिटमेंट को लेकर स्पष्ट रहें। भावनात्मक फैसला जल्दबाजी में न लें। बहुत मीठा या भारी भोजन सीमित रखें। पर्याप्त नींद लेने से मानसिक ताजगी बनी रहेगी। कोई नई फिटनेस एक्टिविटी शुरू कर रहे हैं तो धीरे-धीरे शुरुआत करें।
कन्या – नई जानकारी का इस्तेमाल तुरंत किसी व्यावहारिक काम में करना पड़ सकता है। सीखने की इच्छा बढ़ेगी और छोटी सी जानकारी भी उपयोगी साबित हो सकती है। किसी दस्तावेज, आवेदन या भुगतान से जुड़ा काम पूरा करने का अवसर मिलेगा। खरीदारी में क्वालिटी को प्राथमिकता देंगे। किसी नए उपकरण या सुविधा के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। ध्यान से किया गया काम आगे आपका समय बचाएगा। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। किसी कोर्स, ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन की जानकारी मिल सकती है। करियर के शुरुआती दौर में हैं तो सीखने पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। प्रोजेक्ट की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें और सीनियर से फीडबैक लें। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो रिज्यूमे अपडेट करें। छोटी प्रगति आगे बड़ी संभावना बना सकती है। किसी नए व्यक्ति के साथ बातचीत नियमित हो सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात पढ़ाई, काम या साझा रुचि के जरिये किसी से हो सकती है। आकर्षण से ज्यादा समान सोच महत्वपूर्ण लगेगी। पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी छोटी योजनाओं पर बातचीत होगी। भरोसा धीरे-धीरे बनेगा और यही रिश्ते की ताकत बनेगा। पैकेज्ड फूड कम करें। नींद का समय नियमित रखें। शरीर को नई आदतों के अनुकूल होने का समय दें। लगातार काम करते समय बीच-बीच में कुछ मिनट आराम जरूर करें।
तुला – किसी काम में सब कुछ अकेले संभालने के बजाय सहयोग लेना ज्यादा असरदार रहेगा। निर्माण, मरम्मत या किसी चीज को व्यवस्थित करने के काम में व्यावहारिक मदद मिल सकती है। आपके सामने ऐसा काम आएगा, जिसमें बारीकी और टीमवर्क दोनों जरूरी होंगे। काम की क्वालिटी पर ध्यान देने की आदत नतीजे बेहतर करेगी। किसी प्रोजेक्ट में आपकी विशेषज्ञता की जरूरत पड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। सीनियर आपके टेक्निकल या क्रिएटिव योगदान की तारीफ कर सकते हैं। हर काम अकेले पूरा करने की कोशिश न करें। सहयोग और फीडबैक से बेहतर नतीजे मिलेंगे। रिश्ते में साथ मिलकर काम करने से बॉन्डिंग बढ़ेगी। पार्टनर के साथ घर, यात्रा या किसी निजी काम की तैयारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में सहयोग का महत्व समझ आएगा। जब दोनों एक-दूसरे के प्रयासों का सम्मान करेंगे तो भरोसा मजबूत होगा। लंबे समय तक काम करने से कलाई या कंधों में तनाव हो सकता है। स्ट्रेचिंग करें और स्क्रीन से नियमित ब्रेक लें। पर्याप्त पानी पीते रहें। व्यस्त दिन में भी छोटी वॉक के लिए समय निकालें।
वृश्चिक – कोई प्रस्ताव पहली नजर में आकर्षक लग सकता है, लेकिन उसका वास्तविक फायदा अलग हो सकता है। खरीदारी, निवेश या किसी निजी फैसले में सिर्फ पहली पसंद पर निर्भर न रहें। जानकारी जुटाकर अलग-अलग विकल्पों की तुलना करें। परिवार के किसी सदस्य की अलग राय आपको नए नजरिये से सोचने में मदद करेगी। मन में कई योजनाएं रहेंगी, लेकिन हर योजना पर एक साथ काम करना सही नहीं होगा। स्पष्ट लक्ष्य तय करने के बाद फैसला लेना आसान होगा। नई नौकरी, फ्रीलांस काम या अतिरिक्त प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिले तो तुरंत फैसला न लें। सिर्फ पैकेज नहीं, भूमिका और आगे बढ़ने के अवसर भी देखें। किसी क्लाइंट का प्रस्ताव आकर्षक लग सकता है, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट ध्यान से पढ़ें। रिसर्च और तुलना जरूरी रहेगी। अपनी स्किल के मुताबिक मौका चुनना लंबे समय में फायदेमंद होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं को लेकर कुछ भ्रम रह सकता है। आकर्षण को तुरंत कमिटमेंट न समझें। पार्टनर के व्यवहार को लेकर अनुमान लगाने के बजाय सीधे बातचीत करें। भावनात्मक स्पष्टता के लिए समय दें। सोशल मीडिया की गतिविधियों के आधार पर रिश्ते के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। मानसिक व्यस्तता की वजह से आराम कम हो सकता है। लगातार सोचते रहने से नींद प्रभावित हो सकती है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। हल्का मेडिटेशन और गहरी सांसों का अभ्यास उपयोगी रहेगा।
धनु – दिन की गति सामान्य रहेगी, लेकिन काम ठोस तरीके से आगे बढ़ेगा। किसी जिम्मेदारी को बीच में छोड़ने के बजाय पूरा करने पर ध्यान देंगे। पैसे से जुड़े किसी छोटे मामले को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। किसी व्यक्ति से तय समय पर मिलना या कोई काम समय पर पूरा करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। नियमितता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। डेडलाइन वाले कामों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करें। मैनेजमेंट आपकी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस पर ध्यान देगा। फाइनेंस, ऑपरेशंस या तकनीकी कामों में धैर्य से फायदा मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर पहले सिस्टम को अच्छी तरह समझें। जल्दबाजी में बदलाव करने के बजाय मौजूदा प्रक्रिया को बेहतर करना ज्यादा असरदार रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। बड़े-बड़े वादों से ज्यादा छोटे प्रयास महत्वपूर्ण होंगे। आकर्षण तुरंत बहुत तेज न भी हो, फिर भी भरोसे की मजबूत नींव बनेगी। कमिटमेंट से पहले एक-दूसरे की जीवनशैली समझना उपयोगी रहेगा। भोजन समय पर करें। पर्याप्त आराम के बिना लगातार काम न करें। धीमी लेकिन नियमित शारीरिक गतिविधि ऊर्जा को स्थिर रखने और तनाव कम करने में मदद करेगी।
मकर – आपका ध्यान उन चीजों पर रहेगा, जो जीवन को ज्यादा सहज, सुंदर और व्यवस्थित बनाती हैं। घर के किसी हिस्से को बेहतर बनाने, नई वस्तु खरीदने या माहौल को आरामदायक बनाने की इच्छा हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से मिला अपनापन मन को अच्छा लगेगा। आर्थिक मामलों में सुविधा बढ़ाने वाला फैसला लिया जा सकता है। अपनी जरूरतों को लगातार नजरअंदाज करने के बजाय अपनी सुविधा को भी महत्व देंगे। क्रिएटिविटी आपकी ताकत बनेगी। डिजाइन, शिक्षा, मीडिया, फैशन, हॉस्पिटैलिटी या कंटेंट से जुड़े कामों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट की क्वालिटी आपकी पहचान बनाएगी। क्लाइंट के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मैनेजमेंट आपके आइडिया को महत्व दे सकता है। अपनी प्रोफाइल में क्रिएटिव काम और उपलब्धियों को व्यवस्थित तरीके से दिखाएं। दूसरों के सहयोग से आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेगा। किसी खास जगह पर आउटिंग या साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी सौम्य और आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। आकर्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बनेगा। रिश्ते में केयर, भरोसा और कमिटमेंट धीरे-धीरे गहरा होगा। त्वचा में रूखापन या शरीर में हल्की सुस्ती महसूस हो तो पानी और पौष्टिक भोजन बढ़ाएं। बहुत देर तक स्क्रीन देखने से बचें। भोजन के बाद थोड़ी शारीरिक गतिविधि पाचन के लिए अच्छी रहेगी। 9
कुंभ – जिस काम को लंबे समय से संभाल रहे थे, उसका नतीजा या अंतिम चरण सामने आ सकता है। किसी दूसरे शहर या दूर के संपर्क से उपयोगी सूचना मिलेगी। आपकी सोच पहले से ज्यादा व्यापक होगी। पुराने अनुभव को नए अवसर से जोड़ने का मौका मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और किसी अलग क्षेत्र के व्यक्ति से हुई बातचीत उपयोगी साबित होगी। विदेशी क्लाइंट, रिमोट वर्क या दूसरे शहर से जुड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी प्रोफाइल नए लोगों तक पहुंच सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट का फाइनल अप्रूवल मिलने की संभावना है। अपना पोर्टफोलियो, रिज्यूमे और ऑनलाइन प्रोफाइल अपडेट रखें। रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने को लेकर चर्चा हो सकती है। सिंगल लोगों का कनेक्शन दूर स्थान या ऑनलाइन माध्यम से किसी व्यक्ति के साथ बन सकता है। आकर्षण के साथ आपसी समझ भी बढ़ेगी। पुराने भावनात्मक दौर से बाहर निकलकर नई शुरुआत करने की इच्छा बढ़ेगी। कमिटमेंट को लेकर स्पष्टता आएगी। व्यस्तता और यात्रा के बीच हेल्थ रूटीन बनाए रखना जरूरी होगा। लंबे सफर के दौरान पैरों को आराम दें और पर्याप्त पानी पीते रहें। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं तो आंखों और गर्दन को बीच-बीच में आराम दें।
मीन – आज घर का शांत माहौल ज्यादा पसंद आएगा। किसी पुराने विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले सोचेंगे। जरूरी काम पूरे होंगे, लेकिन बेवजह की सामाजिक व्यस्तता से दूरी रखना बेहतर लगेगा। मोबाइल और लगातार आने वाले मैसेज से कुछ समय दूर रहने की इच्छा हो सकती है। मन को व्यवस्थित करने के बाद आगे का रास्ता ज्यादा स्पष्ट दिखाई देगा। आज कम काम करना भी सही रणनीति साबित हो सकता है। नई जिम्मेदारी स्वीकार करने से पहले अपना मौजूदा वर्कलोड देखें। किसी रिपोर्ट या प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने से पहले दोबारा जांच लें। मैनेजमेंट के साथ अनावश्यक बहस से बचें। ध्यान लगाकर काम करने के लिए शांत वातावरण चुनें। ब्रेक या छोटी छुट्टी की जरूरत महसूस हो रही है तो उसे लगातार टालना ठीक नहीं होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी शांति और व्यक्तिगत स्पेस की जरूरत रहेगी। पार्टनर को पर्याप्त समय देने से रिश्ता बेहतर रहेगा। कोई छोटी नाराजगी है तो तुरंत बहस करने के बजाय सही समय पर बात करें। भावनात्मक थकान कम होने के बाद रिश्ते, भरोसे और बॉन्डिंग को लेकर सोच ज्यादा स्पष्ट होगी। रात में शांत रूटीन अपनाएं। मेडिटेशन मानसिक तनाव कम करने में मदद कर सकता है। शरीर को रिकवरी के लिए पर्याप्त समय दें।

