शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 02 अप्रैल 2025

मेष:
आज अचानक कोई यात्रा हो सकती है। परिवार के सदस्य की उपलब्धि से घर में अच्छा माहौल रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। किसी काम को योजना बनाकर करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। ध्यान रखें, लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। परंतु कर्ज या उधारी की स्थिति से दूर रहें। कारोबार बढ़ाने के लिए मार्केटिंग और जनसंपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। नई उपलब्धियां मिलेंगी। उन पर तुरंत काम करना जरूरी है। नौकरी में आपके अच्छे व्यवहार और उदारवादी स्वभाव से साथियों से संबंध अच्छे होंगे। पति-पत्नी के बीच सुखद और खुशनुमा संबंध रहेंगे। लव पार्टनर की आपके प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रहेगी। मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है, इसलिए अपनी नियमित जांच करवाएं और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृष:
आप घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रॉपर्टी या वसीयत जैसे मामले किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। घर में धार्मिक कामों के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। विद्यार्थियों की अपने किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या का निवारण होगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ माता-पिता की भावनाओं और मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। कुछ प्रतिद्वंद्वी जलन की भावना से आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। दूसरों के समक्ष अपनी योजनाएं व गतिविधियों का बखान ना करें। युवाओं को अपने भविष्य के लिए और अधिक फोकस रहने की जरूरत है। कारोबार को लेकर दोपहर बाद लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। रियल एस्टेट में फायदेमंद डील संभव है। ऑफिस के कागजी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है। काम ज्यादा रहेगा। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को उम्मीद नजर आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही बिल्कुल न करें।
मिथुन:
अपनी सूझबूझ और योग्यता से बड़ी समस्या हल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे को छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी तीर्थ स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें। आप आलस की वजह से अपने काम को टालने की भी कोशिश करेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी पीठ पीछे आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में लिए गए निर्णयों में शुरुआत में दिक्कत एवं परेशानियां आएंगी, जिसकी वजह से अपेक्षित लाभ संभव नहीं है। लंबे समय से जिस कार्य में विस्तार के लिए प्रयासरत थे, वह कामना आज पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
कर्क:
दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लेने से अपने कामों को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी संबंधी फैसला आपके हक में हो सकता है। किसी परिजन से खुशखबरी मिल सकती है। किसी तरह का लेनदेन करने की योजना है तो सावधानी रखें। बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी मामला अटका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। सामाजिक व्यस्तता के साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी योगदान दें। कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। अपनी योग्यता और मेहनत से आप उन्हें हल कर सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधी व्यापार में पुनः बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। उचित ऑर्डर मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में लेनदेन बहुत सावधानी से करें। अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। परिवार जनों का आपसी सामंजस्य घर में अच्छी व्यवस्था बनाकर रखेगा। वर्तमान बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें।
सिंह:
आपका व्यापारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। सरकारी या कोर्ट संबंधी मामला अटका हुआ है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। बच्चों का भी मार्गदर्शन करें। पारिवारिक कामों को प्राथमिकता पर रखें। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। साथ ही जिम्मेदारियां का तनाव भी आपको थका देगा। कार्यक्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दें। इससे मार्केट में आपके उचित साख बनेगी। नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्ति पेपर वर्क करते समय लापरवाही न करें। टारगेट पूरा करने में बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। दांपत्य संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ नाराजगी की स्थिति रहेगी। शांति से समाधान ढूंढें। मित्रों और संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव रहेगा। नियमित मेडिटेशन और योगा जरूर करें।
कन्या:
मुश्किल मुकाम को मेहनत से हासिल कर लेंगे। सिर्फ हर किसी पर भरोसा ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। आत्म मनन करने से मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। ध्यान रखें घर की महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। किसी भी तरह की उधारी करना आपको समस्या में भी डाल सकता है। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाकर रखने से आपके काम समय अनुसार पूरे भी होते जाएंगे। मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। नौकरी कर रहे लोगों को कोई समस्या आ सकती है। जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान ना दें तथा योगा मेडिटेशन जरूर करें।
तुला:
आज के दिन कर्म और भाग्य दोनों भरपूर सहयोग कर रहे हैं। दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने संबंधी रूपरेखा बना लें। आपकी ओर से की गई मेहनत निष्फल नहीं होगी। आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। रुपए-पैसों के मामले में जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। दोपहर बाद अप्रिय समाचार या सूचना मिलने से घर में उदासी का माहौल रहेगा। बेवजह के गुस्सा करने से बचें, वरना आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय में मंदी की स्थिति रहेगी। नए काम को शुरू करने के लिए अभी ग्रह स्थिति ज्यादा उत्तम नहीं है। जो वर्तमान में चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध सुखद रहेंगे। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर संबंधी जांच अवश्य करवाएं और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृश्चिक:
कुछ समय से जो काम रुका था, वो आज आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नए कपड़े और ज्वेलरी जैसी चीजें खरीदने की योजना बनेंगी। सोसाइटी की गतिविधियों में आपकी किसी को सलाह को विशेष सम्मान दिया जाएगा। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति से काम लें। परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। फाइनेंस संबंधी काम स्थगित रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी। व्हीकल और शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनका पूरा ध्यान रखें। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। गर्दन और पीठ से संबंधित दर्द परेशान करेगा। योगा तथा व्यायाम भी कुछ समय अवश्य निकालें।
धनु:
आज कोई सकारात्मक सोच नई दिशा देगी। रचनात्मक काम में समय लगाना आपको ऊर्जावान बनाएगा। अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। मेहनत की अधिकता रहेगी। विद्यार्थी तथा युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से सुकून रहेगा। कानूनी मामलों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। परिवार में आपसी तालमेल की कमी से कुछ नकारात्मक स्थिति बनेगी, जिसका असर सबकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। आर्थिक दिक्कतें और परेशानियां होने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें। व्यवसाय से जुड़े फैसले खुद लें। दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। काम के सिलसिले में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक मधुरता रहेगी और दायित्वों का भी उचित निर्वहन होगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं और अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें।
मकर:
दिन बहुत व्यस्तता वाला रहेगा। आप मजबूत मनोबल से सभी गतिविधियां व्यवस्थित कर लेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर की देखरेख में आपका योगदान रहेगा। बजट से ज्यादा खर्चा करना आपको चिंता में डाल देगा, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की सलाह पर शंका करने की बजाय पहले उसे समझने का प्रयास करें। बेवजह का शक संबंधों मे खटास पैदा कर देता है। यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी सेहत और सामान का ध्यान रखें। व्यवसाय में रिटेल की बजाय होलसेल के कामों में ज्यादा ध्यान लगाएं। अनजान लोगों पर भरोसा करना उचित नहीं, किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में खास डील होने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। परिवार में उचित सामंजस्य और प्रेम प्यार बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। तनाव और थकान जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
कुंभ:
व्यावहारिक नजरिया रखें। भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। अटके हुए पैसे की वापसी भी संभव है। युवाओं को करियर या शिक्षा से संबंधित चिंता का समाधान मिलेगा। पब्लिक प्लेस पर किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया करने से पहले सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी और गुस्से से स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें और अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। व्यवसाय में आय की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में जल्दी कामयाबी की चाह में गलत रास्ते का चुनाव न करें। सरकारी कामों में बाधाएं हो सकती हैं। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें तो उचित रहेगा। ऑफिशियल मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। विपरीत परिस्थितियों में परिवार और मित्रों का साथ और सहयोग आपका मनोबल बनाकर रखेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना और गुस्सा करना उचित नहीं है। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी महसूस होगी।
मीन:
आज कामकाज का बोझ रोज की अपेक्षा ज्यादा रह सकता है लेकिन चुनौतियों को स्वीकार करने से आप सभी काम हल कर लेंगे। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। नवीनीकरण या सुधार संबंधी कामों पर विचार-विमर्श होगा। युवाओं की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। कुछ नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यवसाय में काम को लेकर स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। नई जानकारियां मिलेंगी। जो आपकी तरक्की के लिए सहायक होंगी। बेहतर होगा महत्वपूर्ण गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। जीवनसाथी और परिवार की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। अपोजिट जेंडर वालों से संबंध रखना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यक्तिगत कारणों से तनाव हो सकता है।

