शुभ प्रभात:जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही को बहुत ही सावधानी से करें। प्रॉपर्टी या पैतृक संबंधी कुछ कार्य में रुकावट आने से तनाव रह सकता है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी में आपके सहयोग से समस्या का समाधान निकाल सकता है। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। आपकी कार्यशैली और योजना आपके व्यवसाय को उचित गति प्रदान करेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को बहुत अधिक सावधानी से करें। किसी भी समस्या के समाधान में जीवनसाथी की सलाह से अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का तथा सुपाच्य खानपान रखें।
विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ घूमने-फिरने तथा मनोरंजन में अपना समय नष्ट ना करें। इस समय अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे आपके अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी। आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। काम फिर अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। इस समय मौसमी एलर्जी की वजह से गला खराब और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उचित रहेगा।
बिजनेस में अनैतिक काम करने से बचें। इंक्वायरी हो सकती है और इसका दुष्प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा, परंतु किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप द्वारा कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा तथा घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। मौसम की मार आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकती है। लू और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सभी नियम का पालन करना अति आवश्यक है।
बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे, परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है। घर का वातावरण संतुलित बनाकर रखने के लिए आपके प्रयास उचित रहेंगे। खान-पान के प्रति लापरवाही आपकी पाचनक्रिया डिस्टर्ब कर सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों की आवाजाही भी रहेगी। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच विचार की क्षमता प्राप्त होगी। आपकी लापरवाही की वजह से रुपए-पैसे संबंधी कुछ नुकसान हो सकता है। इसलिए बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। उनके सहयोग व आशीर्वाद से सभी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। मशीनरी और लोहे से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद उपलब्धियां बन रही हैं। आपको अपने कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति ऑफिस में काम कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे। दांपत्य संबंध मधुर और प्रेम पूर्ण रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इस समय बदहजमी की वजह से पेट अथवा लीवर से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
आप अपने प्रयासों से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बना रहेगा। इस समय अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है तो अभी स्थगित ही रखें। क्योंकि अभी ग्रह स्थिति उचित नहीं है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे। अनावश्यक खर्चाे पर कटौती करें तथा धैर्य बनाकर रखें। बिजनेस के कामों में कुछ दिक्कतें चलती रहेंगी। इस समय बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। संबंधों में किसी प्रकार की भी कटुता ना आने दें। ऑफिस में सुकून भरा वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा तथा प्रेम संबंधों में भी और अधिक घनिष्ठता आएगी। एलर्जी से संबंधित परेशानी जैसे खांसी, जुकाम व बुखार रह सकता है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें।
व्यवसाय में किसी भी तरह का जोखिम ना लें। इस समय नुकसान होने की संभावना है। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो आपकी यह पार्टनरशिप बहुत ही उत्तम रहेगी। दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताजा होंगी। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी रहेंगी। इस समय अगर उधार या लोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार पुनः सोच-विचार कर लें या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साथ ही अपनी बहुमूल्य वस्तुओं की संभाल अच्छी तरह करें। कारोबार विस्तार संबंधी गतिविधियां चल रही हैं, तो उनमें रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना बहुत जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव न आए। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको मुश्किल समय में निकलने से आपका आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक मधुरता रहेगी। बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
किसी विशेष प्रयोजन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक रूप से भी आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता व आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। घर के वरिष्ठ सदस्य और बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें तथा उनके मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। आर्थिक रूप से कुछ परेशानियां उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अपने कारोबार में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इन्हें क्रियान्वित करने का उचित समय है। अब ग्रह स्थितियां पूर्णत: आपके पक्ष में हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है। आपकी स्वास्थ्य के प्रति उत्तम तथा संयमित दिनचर्या आप को निरोग तथा स्वस्थ रखेगी, परंतु योगा और व्यायाम अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अति आवश्यक है।

