शुभ प्रभात:जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात:जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 30 अगस्त 2023

मेष –
कोई सरकारी काम अधूरा है तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। घर में प्रिय संबंधियों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मीडिया अथवा मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियां भी रहेंगी। व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ चिंता भी रहेगी। ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाकर रखें। जमीन जायदाद संबंधी अथवा पैसे का लेनदेन करते समय थोड़ी सी लापरवाही रिश्तों में दरार डाल सकती है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना उचित रहेगा। बिजनेस में बहुत मेहनत करनी होगी। इस समय दूरदराज की पार्टियों से अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें, निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों से संबंधों में कटुता न आने दें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। इस समय पॉल्यूशन और बदलते माहौल से अपना बचाव जरूर करें। हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।

वृष –
 दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। विपरीत परिस्थितियों बनेंगी, लेकिन साथ ही आपको किसी अनुभवी इंसान की मदद भी मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मौजमस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कहीं पैसा लगाने जा रहे हैं तो अपने बजट का भी ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करने की जरूरत है। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। कारोबार बढ़ाने संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। किसी अनुभवी से मार्गदर्शन भी लें। मार्केटिंग और फील्ड वर्क में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा और आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

मिथुन –
 आज थोड़ी सी सावधानी आपको किसी मुश्किल से बचा लेगी। इसलिए सचेत रहें और कोई भी कार्य करते समय दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें, प्रैक्टिकल होने से आप अपने कार्यों के प्रति ज्यादा अच्छी तरह निर्णय ले पाएंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा। बच्चों का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। किसी संबंधी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो अभी कोई समाधान नजर नहीं आएगा। पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में आपसी तालमेल से दिक्कत हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में भी बहुत अधिक भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को आज नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही कोई ऑफिशल यात्रा भी संभव है। घर का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपस में कुछ भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
 डायबिटीज, ब्लड प्रेशर वगैरह की जांच करवाते रहें। तनाव और कार्यभार की अधिकता की वजह से समस्या बढ़ सकती है।

कर्क –
अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करने से कुछ सहायता मिलेगी और पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का निवारण होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके विचारों और आत्मबल को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने की बजाय और अधिक बेहतर तरीके से कार्यों को अंजाम देने की कोशिश करें। कहीं भी वार्तालाप करते समय कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती है, जिसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की वजह से कहीं शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। इस समय बिजनेस का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। इस समय शेयर्स, जैसी गतिविधियों पर पैसा निवेश करना ठीक नहीं है। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गलतफहमियों की वजह से दरार आ सकती है। नसों में खिंचाव और पीठ का दर्द परेशान करेगा। योग और व्यायाम करना ना भूलें।

सिंह –
 किसी व्यक्ति विशेष से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी बात बन सकती है। आज अचानक कोई उलझा हुआ काम भी बन जाएगा। आपका आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। कोई चुनौती आने से अपना मनोबल गिरने ना दें तथा उसका सामना करें। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आप तनाव और बेचैनी की स्थिति में रहेंगे। कारोबार में नेटवर्क मजबूत करने में ध्यान देना होगा। साथ काम करने वालों से विवाद की स्थिति को तूल न दें, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है, हालांकि थोड़ी सावधानी बरतने से आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। पारिवारिक लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। प्रेम संबंधों में रोमांटिक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से बचें। घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लें।

कन्या –
 इस समय ग्रह गोचर पूर्णत: आपके पक्ष में हैं। कार्यों के बोझ से सुकून पाने के लिए अपनों के साथ मौज मस्ती करना आपको ऊर्जावान रखेगा। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ और सशक्त बनेगी। आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपका भरपूर प्रयास रहेगा। यह भी ध्यान रखें की जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई कार्य बिगड़ भी सकता है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में भी किसी पर भरोसा भी ना करें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अभी किसी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए धैर्य और संयम रखना ही इसका हल है। कारोबार में कुछ मेहनत की स्थिति रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की सलाह आपको नकारात्मक परिस्थितियों से निकालने में मदद करेगी। व्यवसाय संबंधी कोई नया प्रयोग सफल रहेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को और एक्टिव होना पड़ेगा। घर में सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पति पत्नी एक दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रखेंगे। सकारात्मक रहें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे तनाव और थकान से राहत मिलेगी

तुला –
आज आप सभी काम बहुत ही आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा कर लेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी समय व्यतीत करके सबको खुशी महसूस होगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बनाकर रखने में आप का प्रयास सफल रहेगा। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। विवादित मामलों से खुद को दूर ही रखें। किसी भी तरह की यात्रा को टालना ही उचित है। व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अधिकारियों की भी मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोक-झोंक जैसी स्थिति रहेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में हिम्मत हारने की बजाय सामना करें तथा तनाव में ना आएं। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।

वृश्चिक –
 दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपको अपनी किसी प्रतिभा को लोगों के समक्ष जाहिर करने का मौका मिलेगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद भी होंगे। घर में शुभ काम पूरा होगा। इस समय समाजसेवी कार्य की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। घर बदलने, यात्रा से संबंधित कार्य आदि को लेकर किसी प्रकार का तनाव भी रह सकता है। दोपहर बाद व्यक्तिगत मामलों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय ज्यादा क्रोध करने से बचें, साथ ही दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलें। अपने भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी प्लानिंग किसी से भी शेयर ना करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा तथा अपने कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आपके भरसक प्रयास सफल रहेंगे। युवा वर्ग मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं। व्यस्तता के बावजूद परिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि अवश्य करें। शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं।

धनु –
आज दिन भर व्यस्तता रहेगी और मेहनत के मनोनकुल परिणाम भी मिलेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। अपना व्यक्तिगत मामला खुद ही सुलझाएं, दूसरों से उम्मीद ना रखें। अपनी कोई योजना किसी के समक्ष सार्वजनिक करना नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लें, किसी प्रकार का विश्वासघात या धोखा हो सकता है। व्यवसाय में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता हैं। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से समस्या सुलझ भी जाएगी और अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन और विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर में संतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार कुछ हल्का हो जाएगा। परिवार जनों के बीच सामंजस्य का अभाव रहेगा, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनका मार्गदर्शन लें। मौसम में बदलाव संबंधी कारणों की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

मकर –
सुखद समय है। थोड़े से प्रयास आपकी समस्याओं को हल कर देंगे। प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। कोई भी निर्णय लेते समय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। भावना प्रधान होने की वजह से कोई छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको व्यथित कर सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। व्यवसाय में किसी क्लाइंट से बड़ी डील होने की संभावना है। उसकी शर्तों को पूरा समझ लें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का आलस की वजह से काम अधूरा रह सकता है।
 पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप व्यवस्था को खराब कर सकता है। आपसी तालमेल बनाकर रखें। परिवार जनों को कुछ उपहार देना खुशी जैसा माहौल बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है।

कुंभ –
आज किसी गुरु समान व्यक्ति का सानिध्य मिलने से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी।  संबंधियों अथवा बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखकर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता ना करें, वस्तु घर पर ही है।  कारोबार में अपनी पार्टियों के साथ डील करते समय नरम व्यवहार रखने की जरूरत है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें। पार्टनरशिप करने की योजना है तो तुरंत फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।  वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।  खांसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। दिन का कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।

मीन –
आज भाग्य आपको भरपूर सहयोग कर रहा है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध में बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। युवा वर्ग को अपनी पहली आय होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। अपने किसी विशेष कार्य को लेकर की गई मेहनत के उचित परिणाम ना मिलने से कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है, परंतु दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल ना छोड़ें। कारोबार में अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। किसी पर भी भरोसा करने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, हालांकि बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने की संभावना है। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय गिरने या चोट लगने की भी आशंका बन रही है, बेहतर होगा कि किसी भी तरह का रिस्क ना लें।

Parvatanchal