ग़ज़ब: यातायात के नियम तोड़ने में दून के लोग अव्वल, जनवरी से अब तक वसूला गया 8.84 करोड़ रुपए का जुर्माना

ग़ज़ब: यातायात के नियम तोड़ने में दून के लोग अव्वल, जनवरी से अब तक वसूला गया 8.84 करोड़ रुपए का जुर्माना
Spread the love

 

देहरादून। यातायात नियमों को तोड़ने में राजधानी देहरादून के लोग सबसे आगे हैं। इसलिए परिवहन विभाग नें नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर इस जनवरी से जुलाई अंत तक व्यापक स्तर पर चालान की कार्रवाई की गयी है।
राजधानी दून में वर्ष 2022 में जनवरी से जुलाई तक हुई कार्रवाई की तुलना में इस वर्ष दोगुने वाहनों का चालान किया गया है, जिनसे करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूला गया। 2023 में जनवरी से जुलाई महीने तक 49294 वाहनों के चालान किये गये और 2202 वाहनों को सीज किया गया है। 7 महीने की इस अवधि में नागरिकों से 8.84 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही सड़क सुरक्षा को लेकर की गई है जिसमें ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, नशे का सेवन कर वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे अभियोग में चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई की गई है। हेलमेट नहीं पहनने पर 10422 वाहनों और सीट बेल्ट न लगाने पर 4208 वाहनों का चालान किया गया है।

Parvatanchal