शिकंजा: 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में विदेशी नागरिक  गिरफ्तार, गिफ्ट भेजने का लालच देकर ठगता था लोगों को

शिकंजा: 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में विदेशी नागरिक  गिरफ्तार, गिफ्ट भेजने का लालच देकर ठगता था लोगों को
Spread the love

 

 

देहरादून। साईबर क्राईम पुलिस ने लोगों को गिफ्ट का लालच देकर 15 लाख रुपए की ठगी करने वाले साउथ अफ्रीकी देश घाना के नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 मोबाइल, तीन सिम कार्ड और डेबिट कार्ड बरामद किये हैं।
यहां मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ एवं साइबर पुलिस स्टेशन को प्रभावी कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन व एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही साईबर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देश पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में नियुक्त उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह द्वारा की जा रही थी। जांच में सुरागरसी पतारसी कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के तहत साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन व एसटीएफ उत्तराखंड की टीम द्वारा गत दिवस को इबूका ओबी पुत्र पासकल ओबी, निवासी मोहन गार्डन, नई दिल्ली, मूल निवासी घाना, वैस्ट अफ्रीका को 10 मोबाईल, हैंडसैट, 3 सिम कार्ड, 3 डैबिट कार्ड व 2 नोट बुक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी द्वारा विभिन्न मोबाईल नम्बरों से कॉल कर गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर अथवा स्वंय को कस्टम का अधिकारी बताकर टैक्स जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी से विभिन्न खातों में पैसा मंगवाया जाता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टॉस्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा अपनी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि न केवल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करना है, बल्कि इस तरह की धोखाधड़ी को भी रोकना है।

Parvatanchal