शिकंजा: यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नशे के 19 इंजेक्शनों के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा

शिकंजा: यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नशे के 19 इंजेक्शनों के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा
Spread the love

 

हल्द्वानी। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस आए दिन मादक पदार्थ बेचने वालों को सलाखों के पीछे भेज रही है। पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान नशीले इंजेक्शनों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज सिंह भाकुनी अपने दलबल के साथ  बीती रात जवाहर नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस जब पुलिस  गोला गेट के समीप पहुंची तभी एक युवक पुलिस को देखकर गोला  की ओर भागने लगा संदेह होने पर पुलिस ने गौला से उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से नशे के 19 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को उसने अपना नाम अजीम अली, निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 बताया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे नैनीताल निवासी नवीन नामक व्यक्ति ने इंजेक्शन सस्ते दामों पर खरीदे हैं और वह इन्हें गोला गेट में रहने वाले नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचता है। नीरज सिंह भाकुनी का कहना है कि मादक पदार्थों का काम करने वालों कि अब खैर नहीं है। कई तस्करों को उन्होंने चिन्हित कर लिया है, जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Parvatanchal