बड़ी खबर: टैंपो ट्रैवलर्स की बाइक से हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत
चमोली। शुक्रवार की सुबह एक टैंपो ट्रैवलर्स की बाइक से टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। मरने वालों में से दो पुलिसकर्मी बताये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास दर्दनाक हादसा हो गया। वहां टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पीपलकोटी से चमोली की ओर आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । मरने वाले लोगो में दो पुलिस के जवान भी बताये जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवा दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

