शाबाश: नैनीताल की ज्योति को 50 किमी मैराथन में प्रथम स्थान, निकाला रिकार्ड समय

शाबाश: नैनीताल की ज्योति को 50 किमी मैराथन में प्रथम स्थान, निकाला रिकार्ड समय
Spread the love

नैनीताल(आरएनएस)।  नैनीताल की ज्योति फर्त्याल ने 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित माणा पास के पास बीते शनिवार को आयोजित 50 किलोमीटर ओपन मैराथन में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया हे। तेज बारिश और कई चुनौतियों से जूझते हुए ज्योति ने 200 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल टॉप पोजीशन हासिल की।इंडियन आर्मी के सहयोग से आयोजित इस मैराथन में ज्योति ने न केवल महिला वर्ग, बल्कि पुरुष वर्ग में भी रिकॉर्ड समय निकाला। इस प्रतियोगिता का आयोजन ‘सारंगम सोसायटी’ की ओर किया गया, जिसके मुख्य प्रायोजक ‘शॉप’ रहे। आयोजकों ने ज्योति को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। यह मैराथन ‘ओपन फॉर ऑल’ कैटेगरी में हुई थी। ज्योति की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बीच उनका यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

Parvatanchal