शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म और बालिग बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार दूसरा फ़रार

शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म और बालिग बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार दूसरा फ़रार
Spread the love

 

रुड़की। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात को वह पत्नी समेत ईंट भट्टे पर काम करने गया था। इसी दौरान दो युवक उनके घर में घुस आए जहां पर घर के एक कमरे में सो रही 13 वर्षीय पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे युवक ने 20 वर्षीय पुत्री के साथ गला दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। दोनों पुत्रियों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मंगलवार सुबह होने पर जब वह ईंट भट्टे से काम कर घर लौटे तो दोनों पुत्रियां डरी सहमी रोती मिली। पूछताछ करने पर उन्होंने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सागर और अभिषेक निवासी गांव हरजौली जट के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।,

Parvatanchal