खोजबीन: नाबालिग लड़की अज्ञात शख़्स के साथ हो गई लापता, पुलिस को दिल्ली में मिली लोकेशन

खोजबीन: नाबालिग लड़की अज्ञात शख़्स के साथ हो गई लापता, पुलिस को दिल्ली में मिली लोकेशन
Spread the love

 

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र से लापता एक नाबालिग छात्रा की पुलिस को दिल्ली में लोकेशन मिली है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 साल की बेटी छह जनवरी को किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से चली गई है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। उसके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की परिवार ने आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि उन्होंने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है, जिसमें एक युवक उनकी बेटी के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजनों ने उचित कार्रवाई की पुलिस से मांग की है। इधर, पुलिस ने फतेहपुर निवासी परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया जांच में नाबालिग की लोकेशन दिल्ली में मिली है।

Parvatanchal