राहत: सूडान में फंसे उत्तराखंड के दो और नागरिकों को लाया गया वापस, दोनों ने जताया सीएम धामी का आभार

राहत: सूडान में फंसे उत्तराखंड के दो और नागरिकों को लाया गया वापस, दोनों ने जताया सीएम धामी का आभार
Spread the love

देहरादून। सूडान में फंसे जिन भारतीयों को वापस दिल्ली लाया गया उनमें से उत्तराखंड के दो नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस पर उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। अब तक उत्तराखंड के 30 नागरिकों को सूडान से लाया जा चुका है।
शुक्रवार प्रातः 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। उनमें उत्तराखंड के दो निवासी अनिल कुमार और अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उन्हें उनके गंतव्य स्थान देहरादून और हल्द्वानी पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई। दोनों लोगों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि अब तक सूडान से उत्तराखंड के 30 नागरिक वापिस आ चुके हैं।

Parvatanchal