राहत: डीएम डाॅ मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, अलट्रसाउंड करने स्वयं पहुंचे सीएमओ

राहत: डीएम डाॅ मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, अलट्रसाउंड करने स्वयं पहुंचे सीएमओ
Spread the love

 

 

उत्तरकाशी। जिले की यमुना घाटी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से परेशान मोरी, पुरोला व नौगांव क्षेत्र के दूर दराज ग्रामीण आंचलों से आने वाले बीमार व गर्भवती महिलाओं ने राहत की सांस ली है। डीएम डाॅ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ डाॅ. आरसी आर्य ने स्वयं मोर्चा संभाला और दो दिन स्वयं बतौर रेडियोलाजिस्ट सीएचसी पुरोला व नौगांव में 200 से अधिक महिलाओं व असवस्थ लोगों के अल्ट्रासाउंड किए। गौरतलब है कि उप जिला चिकित्सालय पुरोला में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. आरसी आर्य के सीएमओ पद पर नियुक्त होने के बाद से जिले की यमुना घाटी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई थी। जिसके कारण यमुना घाटी के पुरोला, मोरी तथा नौगांव क्षेत्र की क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को खासकर प्रसव एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाओं व बच्चों को अलट्रासाउंड के लिए देहरादून व विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इससे स्थानीय लेागों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ डा. आरसी आर्य ने बतया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में सौ से अधिक महिलाओं बच्चों के अल्ट्रासाउंड किये गये। जबकि शनिवार को सीएचसी पुरोला में दो बजे तक 110 अल्ट्रासाउंड किये गये। उन्होंने कहा कि जब तक पुरोला, सीएचसी नौगांव चिकित्सालयों में रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्तियां नहीं हो जाती है तब तक सप्ताह में अपरिहार्य कारणों को छोड़कर वह दो दिन नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड करेंगे।

Parvatanchal