कांग्रेस: लोस चुनाव को लेकर मंथन शुरू, बैठक में चुनावी तैयारियों में जुटने पर जोर
पौड़ी( गढ़वाल)। चौबट्टाखाल विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतपुली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। चौबट्टाखाल विधानसभा कांग्रेस प्रभारी बलबीर सिंह रावत और पूर्व शिक्षक जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सतपुली व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह नेगी, युवा प्रधान विकास सिंह रावत, जयकृत सिंह रावत मंडल अध्यक्ष व छात्र संघ अध्यक्ष निखिल ध्यानी सहित नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने और कांग्रेस द्वारा किए गए बीते 70 वर्षो में भारत को उन्नत और आगे बढ़ाने को लेकर किए गए कार्यों को घर घर तक पहुंचाए। वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा सिर्फ अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाया जा रहा है और देश में रोजगार को लगातार घटा रहे है। देश को बीजेपी बेचने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार युवाओं, किसानो, पूर्व सैनिकों, महिलाओं व देश को गुमराह कर रही है। साथ ही देश की बीजेपी सरकार देश के सरकारी संस्थानों को बेचने का काम कर रही है। बैठक में प्रदेश महासचिव आईटी कल्याण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कीरत सिंह रावत, जिला सचिव पूरन जैरवाण, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, राजेश भंडारी, भरत सिंह, सोनू, जयकृत सिंह, सुरजन रौतेला, निखिल ध्यानी, उम्मेद सिंह रावत, करण पोखरियाल, साक्षी , दिव्या, संजय रावत, जयदीप नेगी व अम्मू रावत आदि शामिल रहे। संचालन मनीष खुगशाल ने किया।

