ख़ास ख़बर: महेंद्र भट्ट दोबारा निर्विरोध बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष, किया नामांकन

ख़ास ख़बर: महेंद्र भट्ट दोबारा निर्विरोध बनेंगे उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष, किया नामांकन
Spread the love

देहरादून। भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा लंबे समय से चर्चाओं के केंद्र में बने इस सवाल का जवाब जानने के लिए अब कल तक का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज भाजपा मुख्यालय में चली चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयावधि 4 बजे तक महेंद्र भटृ के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी के द्वारा अपना नामांकन पत्र नहीं भरा गया। जिसके कारण यह तय हो गया है कि महेंद्र भटृ एक बार फिर प्रदेश भाजपा के मुखिया होंगे। महेंद्र भटृ राज्य के पहले निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष होंगे जिन्हें दूसरे कार्यकाल का मौका मिला है।

महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उनको मदन कौशिक के स्थान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे। इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी। 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद बनाया। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के मुखर नेताओं में एक हैं। वो अपने बेलाग बयानों के लिए जाने जाते हैं।

 

 

 

Parvatanchal