शातिर: मसाज की आड़ में दुकान मालिक की बना ली अश्लील वीडियो, फिर मांगे 20 लाख रुपए
देहरादून। शहर में ब्लैकमेलिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद कोई भी मकान मालिक अपने किरायेदार से किराया वसूलने में सावधानी ज़रूर बरतेगा। ख़ासतौर पर महिला किरायेदार के मामले में लापरवाही बरतने पर लेने के देने पड़ सकते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून का है, जहां स्पा में मसाज के दौरान स्पा सेंटर की संचालिका ने दुकान मालिक की अश्लील वीडियो बना ली। अब स्पा सेंटर संचालिका दुकान मालिक से अश्लील वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर दुकान मालिक से 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। पीड़ित दुकान मालिक की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने स्पा सेन्टर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला कुछ इस प्रकार है। कोतवाली पहुंचे एक पीड़ित दुकान मालिक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने राधा पैलेस राजपुर रोड स्थित अपनी दुकान निखिल सोनकर को किराए पर दी हुई है। निखिल सोनकर ने इसमें स्पा सेंटर खोला हुआ है‚ जिसे शिल्पी दास सरकार चलाती है। एक रोज उसने निखिल से दुकान के किराए की बात कही तो उसने कहा कि उसने किराया शिल्पी को दे दिया है। वह शिल्पी से किराया ले लें‚ जिस पर वह किराया लेने शिल्पी के पास गए।
पीड़ित को आरोपित शिल्पी ने कुछ देर इंतजार करने को कहा। उन्होंने शिल्पी को अपने सर्वाइकिल के दर्द के बारे में बताया तो शिल्पी ने उन्हें मसाज कराने की सलाह दी। जिसके बाद आरोपित शिल्पी ने एक युवती को उनके पास मसाज करने को भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि साज के दौरान युवती ने उन्हें कुछ सूंघने को कहा‚ जिससे बाद वह लगभग बेहोश से हो गए।
पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि इस दौरान युवती के साथ उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई‚ जिसके बाद आरोपित युवती शिल्पी अलग–अलग नंबरों से उन्हें यह अश्लील क्लिप भेज रही है। क्लिप को वायरल न करने के एवज में शिल्पी ने दुकान मालिक से 20 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बताया कि उन्हें धमकाया जा रहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह क्लिप उनकी पत्नी और बेटे के मोबाइल पर भेज दी जाएगी। पीड़ित ने बताया कि आरोपित शिल्पी लगातार उन्हें यह क्लिप वायरल करने की धमकी दे रही है। की शिकायत पर पुलिस ने शिल्पी दास के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

