ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के बाद यहां के लोगों में दहशत, आठ से अधिक घरों में आ गईं दरारें

ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश के बाद यहां के लोगों में दहशत, आठ से अधिक घरों में आ गईं दरारें
Spread the love

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण  गिरीश चन्द्र के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।वहीं भगवती प्रसाद  के मकान के आगे का चैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं दिनेश  और अरूण  के आंगन धंस गए। ऐसे में अब ग्रामीणों में डर का माहौल बना है।  ग्रामीण रात को अन्य जगह रहने को मजबूर हैं। बताया कि सूचना सम्बंधित पटवारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने अन्य जगह विस्थापन की मांग की है।

Parvatanchal