स्वागत: सीएम धामी के स्वागत को हैलिपैड पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष, मुख्यमंत्री की यात्रा को बताया सफल
देहरादून। ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ मिशन के अंतर्गत यूएई दौरे से लौटने पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का जीटीसी हैलीपैड पर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दो दिवसीय यूएई दौरे पर कुल 15475 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू करने उत्तराखंड के लिए विकास के नये दरवाजे खुलेंगे।
युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण के मंत्र को आत्मसात् कर उत्तराखण्ड में निवेश अनुकूल माहौल बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन, इन्फ़्रास्ट्रक्चर, फ़ूड प्रोसेसिंग, एरोमा एवं सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।
स्वागत में महानगर महामंत्री तरुण जैन मानव उपाध्यक्ष महानगर उपाध्यक्ष पारस गोयल महानगर कार्यकारिणी सदस्य दीपक फार्टियल,मनीष बोहरा आदि उपस्थित रहे।

