शिकंजा: फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र देकर नौकरी पाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों से ग्राफिक ऐरा में नौकरी पाने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरिवन्द धर ने क्लेमनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुभम पोद्दार, मूल निवासी पोद्दार रोड, पोद्दार हवेली, पिसाइ झुनझुनू, राजस्थान, हाल निवासी न्यू कॉलोनी, स्मिथ नगर, प्रेमनगर, ने 16 अप्रैल 2018 को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एकाउण्ट ऑफिसर हेतु दिये गये सर्विस एप्लिकेशन फार्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक बतायी गयी। जिसमें हाई स्कूल व इण्टर सीबीएसई बोर्ड द्वारा कमशः 2007 व 2009 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करना बताया गया। जबकि स्नातक डीयू / इग्नू से वर्ष 2012 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करना बताया गया था।
अन्य योग्यता में आसीएआई 2015 में किया जाना बताया गया। इसके अतिरिक्त भी अन्य अनुभव सम्बन्धी जानकारी भी इस प्राथर्ना पत्र में उल्लेखित की गई थी। विगत समय में शुभम पोद्दार के विरूद्ध विश्वविघालय स्तर पर कतिपय आरोपों के सम्बन्ध में जांच की गई। जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य प्रकाश में आये जो जांच की विषय वस्तु नहीं थे परन्तु विश्वविघालय स्तर हेतु आवश्यक थे, जिनमें से किसी एक शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि शुभम पोद्दार 2012 में स्नातक था ही नहीं।
इस सम्बन्ध में जब जानकारी प्राप्त की गई। यह प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुए कि शुभम पोद्दार वर्ष 2012 में स्नातक नहीं थे तथा उनके द्वारा अपने स्नातक होने के सम्बन्ध में जो दस्तावेज/मार्कशीट इग्नू द्वारा निर्गत को संलग्न किया गया था वह कूटरचित है। पोद्दार द्वारा एकाउण्ट ऑफिसर के पद पर बिना योग्यता के विश्वविघालय के साथ धोखा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उक्त पद प्राप्त किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

