ब्रेकिंग न्यूज:अंकिता हत्याकांड केआरोपियों के नार्को टेस्ट के लिए अदालत पहुंची पुलिस, सीजेएम कोर्ट में दायर की याचिका

ब्रेकिंग न्यूज:अंकिता हत्याकांड केआरोपियों के नार्को टेस्ट के लिए अदालत पहुंची पुलिस, सीजेएम कोर्ट में दायर की याचिका
Spread the love
कोटद्वार। ऋषिकेश- बैराज रोड पर स्थित वनंतरा रिसाॅर्ट से जुड़े अंकिता भंडारी हत्याकांड के प्रकरण में आरोपितों के नार्को टेस्‍ट करवाने की अनुमति के लिए पुलिस ने अदालत में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्‍या कर दी गई थी।उस पर रिसार्ट में आने वाले वीआइपी को विशेष सेवा देने के लिए दबाव डाले जाने का आरोप है। रिसॉर्ट के स्‍वामी पुलकित आर्य और उसके दो प्रबंधकों पर महिला कर्मचारी की हत्‍या, साक्ष्‍य छिपाने और अनैतिक कार्य के लिए दवाब डालने के आरोप हैं।घटना से जुड़े कुछ रहस्‍य सामने आने बाकी हैं, इसके लिए पुलिस आरोपितों का नार्को टेस्‍ट कराने की अनुमत‍ि मांग रही है।टेस्ट की अनुमति को लेकर एसआइटी ने मंगलवार को कोटद्वार में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मामले की जांच कर रहे सीआईयू प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया की ओर से यह प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Parvatanchal