बेख़ौफ़: मॉल की लिफ्ट में शराबियों ने की महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बेख़ौफ़: मॉल की लिफ्ट में शराबियों ने की महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

 

कोटद्वार। क्षेत्र में एक माॅल में महिला उत्पीड़न का नया मामला सामने आया है। यहां एक मॉल की लिफ्ट में कुछ शराबियों द्वारा एक महिला से उसके बेटे की मौजूदगी में ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम एक स्थानीय महिला तड़ियाल चौक स्थित एक मॉल में अपने बेटे के साथ मूवी देखने पहुंची थी। मूवी खत्म होने के बाद जब महिला अपने बेटे के साथ लिफ्ट से नीचे उतरने लगी तो उसी समय चार-पांच शराबी युवक लिफ्ट में घुस गये। उनमें से तीन युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला के बेटे ने जब इसका विरोध जताया तो वे उसे धमकाने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने लगी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीनों आरोपी एक दूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे। जिनके नाम राहुल, पंकज व संदीप हैं। मामले में पुलिस ने तत्काल मुुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Parvatanchal