बड़ी ख़बर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार जारी

बड़ी ख़बर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार जारी
Spread the love

हरिद्वार। सालियर बाईपास के समीप पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। किशोर के अपहरण व दुष्कर्म मामले में बदमाश फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद एसपी देहात मौके पर पहुंचे। गंग नहर कोतवाली पुलिस रविवार की देर रात सालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बुलेट बाइक आई नजर आई पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें बदमाश को पांव पर गोली लग गई और वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की जानकारी पाकर एसएसपी, एसपी देहात समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम उवेश निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर रुड़की बताया। गंग नहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उवेश हिस्ट्रीशीटर है। आठ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर ने एक किशोर का अपहरण कर लिया था। किशोर को शहर की अम्बर तालाब के एक पार्क में जाकर पिस्टल दिखाते हुए उसके साथ कुकर्म किया था। पीड़ित के पिता ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

Parvatanchal