बड़ी खबर: एक साथ हटाए गए  देहरादून के डीएम और एसएसपी, IAS सोनिका बनीं नयी डीएम,  IPS दिलीप सिंह कुंवर बने SSP

बड़ी खबर: एक साथ हटाए गए  देहरादून के डीएम और एसएसपी, IAS सोनिका बनीं नयी डीएम,  IPS दिलीप सिंह कुंवर बने SSP
Spread the love

 

देहरादून। शनिवार को धामी सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने एक  साथ  राजधानी देहरादून के डीएम और एसएसपी को हटा दिया है। शासन की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।आदेश के अनुसार,  जिलाधिकारी आर राजेश कुमार को  तत्काल प्रभाव से हटा कर अभी प्रतीक्षा में रखा गया है। उनके स्थान पर श्रीमती सोनिका को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। अब तक  देहरादून के एसएसपी रहे जन्मेजय खंडूरी को भी पद से हटाकर अब उनकी जगह दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बनाया गया है।  खंडूरी को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून बनाया गया।

IPS दिलीप सिंह कुंवर

समाचार  लिखे जाने तक  नयी डीएम  श्रीमती सोनिका ने पदभार नहीं संभाला है। जबकि देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को छः महीने के अंदर बेहतर करने के साथ ही शहर में बढ़ रहे क्राइम को भी कम करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजधानी में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, उस पर लगाम लगाना भी उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

 

Parvatanchal