स्मरण: पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

स्मरण:  पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून। स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित के साथ राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस सेवादल प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा ने बताया कि इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, राजेश नौटियाल, दिनेश कांडपाल, सोहन सिंह रावत, मंजू चौहान, समर जहां, केशर जहां, बिट्टू रावत, लता सिंह, सुनीता धारिया, अमित मौर्य, सुशीला देसाई आदि ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पे करण माहरा ने कहा कि राजीव गांधी जी हमारे आदर्श हैं। उनके बताए मार्ग पर हम सबको चलना है। प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमा पुरोहित ने कहा कि राजीव गांधी जी युग पुरुष थे। करोड़ों युवाओं को राह दिखाने वाले भारत रत्न राजीव गांधी जी आज भी हम सबके दिलों में जीवित हैं।

Parvatanchal