दोस्त की शादी में शामिल दिल्ली से आया युवक सरयू में डूबा,तीन अन्य बाल-बाल बचे

दोस्त की शादी में शामिल दिल्ली से आया युवक सरयू में डूबा,तीन अन्य बाल-बाल बचे
Spread the love

बागेश्वर। दिल्ली से दोस्त के विवाह में शामिल होने आया एक युवक सरयू नदी में डूब गया है। पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है। जबकि तीन अन्य युवक घटना में बालबाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के तल्ला बिलौना निवासी सुरेश लाल के पुत्र पंकज का विवाह 27 मई को है। पंकज दिल्ली में रहता है। उसके विवाह में उसके साथी रोहिल्ला, दिल्ली निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 30 वर्षीय खुशाल, 28 वर्षीय राहुल और 26 वर्षीय अक्षय रविवार की सुबह गांव पहुंचे। नाश्ता के बाद चारों युवक सरयू नदी की तरफ चले गए। वहां पशु चिकित्सालय के पीछे की तरफ नदी में नहाने लगे।
एकाएक चारों डूबने लगे। उनके साथ कोई स्थानीय नहीं था। अक्षय ने सूझबूझ का परिचय दिया और बारी-बारी दो अन्य साथियों को पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। जबकि 25 वर्षीय प्रिंस पुत्र विरेंद्र नदी की गहराई की तरफ अंदर डूब गया। उसे काफी खोजने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिला।
इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंची। डूबे युवक की तलाश की जा रही है। अभी वह नहीं मिला है।

 

दो सौ पाउच कच्ची शराब की तस्करी में दो दबोचे
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को अवैध शराब सहित गिरफ्रतार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। एसआई प्रदीप पन्त कांस्टेबल विपेन्द्र सिंह, जगमोहन गौड के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे। पुलिस शिवनगर तिराहे पर पहुंची तो मुखिबर से सूचना मिली कि शिवनगर तिराहे पर दो लोग कच्ची शराब बेच रहे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसेे मौके पर ही पकड़ लिया । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता रमेश लाल निवासी ग्राम पचपेड़ा थाना नानकमत्ता हाल निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैम्प बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद कट्टों में करीब 200 पाउच अवैध पाउच कच्ची शराब के बरामद। उधर एसआई ललित चैधरी कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र व तारादत्त पन्त के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दौरान पंचवटी कालोनी के अंदर से एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद जरीकेन लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बलविन्दर सिंह निवासी शास्त्री नगर, गड्ढ़ा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प बताया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद शराब कब्जे में लेकर दोनों तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

Parvatanchal