बड़ी खबर: भारत ने किया पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला, 90 आतंकी मारे जाने की खबर

बड़ी खबर: भारत ने किया पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला, 90 आतंकी मारे जाने की खबर
Spread the love

नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस हमले में सभी आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद केें अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं। खबर है कि, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बीती रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से तोपखाने से गोलाबारी सहित मनमाने तरीके से गोलीबारी की। वहीं, पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के कारण पुंछ शहर में बड़े पैमाने पर पलायन की खबरें मिल रही हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, भारत माता की जय. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं।

Parvatanchal